रुपये में गिरावट, पर वृद्धि दर अनुमान से ज़्यादा, कैसे?
डॉलर के मुकाबले रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. ऐसे में भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.
आंकड़ों की मानें तो भारत की अर्थव्यवस्था की गाड़ी अनुमान से ज़्यादा तेज़ दौड़ रही है. पिछले दो साल में देश में सबसे ज़्यादा आर्थिक तरक्की दर्ज की गई है. इन आंकड़ों ने भारत के अर्थशास्त्रियों को हैरत में डाल दिया है.
एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, भारत में अप्रैल से जून 2018 यानी बीती तिमाही के दौरान 8.2% की आर्थिक वृद्धि दर्ज की गई है. जबकि पिछली तिमाही में ये दर 7.7% रही थी.
ऐसे में जीडीपी के इन ताज़ा आंकड़ों ने विश्लेषकों के अनुमान को भी पीछे छोड़ दिया है.
भारत की अर्थव्यवस्था 2.6 खरब डॉलर की है, जोकि दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.
पिछले साल की इसी तिमाही यानी अप्रैल से जून 2017 में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 5.6% रही थी.
बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 7.4% रहने का अनुमान जताया था, जोकि पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 6.7% ज़्यादा है.
तेल के बढ़ते दामों और वैश्विक व्यापार में चल रहे तनाव के बावजूद वृद्धि दर ठीक रही.
सतत विकास दर?
रेटिंग एजेंसी 'केयर रेटिंग' के मुख्य आर्थशास्त्री मदन सबनविस ने बयान जारी कर कहा, "उत्पादन, निर्माण और कृषि के क्षेत्र में सुधार हुआ है. इस सुधार ने आर्थिक वृद्धि में मदद की."
लेकिन मदन इस तरह की सतत विकास दर पर सवाल भी उठाते हैं. वो कहते हैं कि अगर इस दर के साथ-साथ राजस्व में वृद्धि नहीं होती है तो इससे राजकोषीय घाटे पर दबाव पड़ता है.
वो कहते हैं, "इस तिमाही के दौरान बाज़ार में कोई खास निवेश देखने को नहीं मिला. साथ ही उच्च दर, कमज़ोर रुपये और तेल की बढ़ती किमतों जैसी चुनौतियां भी रहीं. हम अगली कुछ तिमाहियों के दौरान वृद्धि दर में कुछ संतुलन की उम्मीद कर सकते हैं."
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी पिछली दो बैठकों में बेंचमार्क रेपो दर/ प्रमुख ब्याज़ दर को कुल 50 बेसिक पॉइन्ट्स बढ़ाकर 6.5% कर दिया है. ऐसा उसने मुद्रास्फीति को कम करने के लिए किया, क्योंकि पिछले नौ महीनों से ये अपने 4% के लक्ष्य से ज़्यादा दर्ज की गई थी.
जुलाई में खुदरा मुद्रास्फीति पिछले साल के मुकाबले 4.17 फ़ीसदी रही, जोकि राहत की बात थी, लेकिन वित्तीय वर्ष की दूसरे छमाही में इसके 4.8% रहने का अनुमान जताया गया.
इस साल रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 10 फीसदी कमज़ोर हुआ है. गुरुवार को तो डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 70.8250 हो गई, जो अबतक की रिकॉर्ड गिरावट है. एशिया में इस वक्त रुपये का प्रदर्शन सबसे खराब है.
इस हफ्ते की शुरुआत में क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडि्स ने तेल के ऊंचे दामों, सरकारी वित्त पर ब्याज दरों और भारत में चालू खाते पर बढ़ते दबाव को लेकर चेतावनी जारी की थी.
- नोटबंदी पर मोदी के इन वादों की निकली हवा
- भारत की विकास दर गिरी, दिखा नोटबंदी का असर
- भारत से पीछे फ़्रांस, पर हर व्यक्ति की कमाई 25 लाख
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications