JEE (Main) Scam पर बोले राहुल गांधी, कहा- सरकार इस मामले को छिपाने की कोशिश कर रही
नई दिल्ली, 04 सितंबर: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को जेईई-मेन्स परीक्षा 2021 में चल रही धांधली के खुलासे पर अब केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, सीबीआई ने दिल्ली, पुणे समेत 19 ठिकानों पर छापेमारी करते हुए जेईई-मेन्स परीक्षा के फर्जीवाड़ा का खुलासा किया था, जिसके बाद अब राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह छात्रों से जुड़ा बेहद अहम मुद्दा है, लेकिन इसको दबाने की कोशिश की जा रही है।
Recommended Video

शनिवार को ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि जेईई (मेन) परीक्षा का उल्लंघन किया गया है। इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों से जूझते हुए बहुत कठिन तैयारी करते हैं। हम, एक राष्ट्र के रूप में, उनकी निष्पक्ष परीक्षा लेते हैं, लेकिन भारत सरकार इस मुद्दे को बेहतर तरीके से छिपाने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि कांग्रेस ने शनिवार को कथित जेईई मेन घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग की है। वहीं सीबीआई ने एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ कई अनियमितताओं के आरोप में मामला दर्ज किया है, जिसमें परीक्षा में रैंक की गारंटी के लिए मोटी रकम के बदले प्रॉक्सी उम्मीदवारों की व्यवस्था करना शामिल है।
अब तक 7 लोग गिरफ्तार
वहीं इस पूरे मामले में निजी संस्थान के दो निदेशकों सहित 7 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। निदेशक सिद्धार्थ कृष्णा और विशंबर मणि त्रिपाठी और संस्था के एक कर्मचारी ऋतिक सिंह को नौ सितंबर तक सीबीआई हिरासत में भेजा गया है।
मोटी रकम लेकर पेपर हल कराने का काम
सीबीआई के एक बयान में कहा गया है कि आरोपी जेईई (मेन्स) की ऑनलाइन परीक्षा में हेरफेर कर रहे थे और इच्छुक छात्रों को शीर्ष एनआईटी में प्रवेश दिलाने में मदद कर रहे थे। सीबीआई ने कहा कि बड़ी रकम को ध्यान में रखते हुए साजिशकर्ता सोनीपत (हरियाणा) में एक चुने हुए परीक्षा केंद्र से रिमोट एक्सेस के माध्यम से आवेदक के प्रश्न पत्र को हल करके घोटाला कर रहे थे। जांच एजेंसी ने गुरुवार को देशभर में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी, क्योंकि परीक्षा 2 सितंबर को हो रही थी।












Click it and Unblock the Notifications