PM Modi In Assam: असम में कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, दी पंडित नेहरू से सीखने की नसीहत

PM Modi In Assam: असम में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने प्रदेश को कई बड़ी सौगात दी है। शुक्रवार (13 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में कई योजनाओं का शिलान्यास किया और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी-नेतृत्व वाली एनडीए सरकार किसानों को मजबूत बनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि संकट के समय भी कांग्रेस देश में भ्रम और गलत जानकारी फैलाने में लगी रहती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब विपक्ष को भी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि वे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 15 अगस्त के भाषण को सुनें, जिससे उन्हें कुछ सीखने को मिल सकता है।

PM Modi In Assam

'नेहरू से सीखें विपक्षी दल'

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने अपने एक भाषण में कहा था कि दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच युद्ध का असर भारत में महंगाई पर पड़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास से सीख लेकर देश को आगे बढ़ाने की जरूरत है। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संकट के दौर में भी देश की सबसे पुरानी पार्टी सिर्फ भ्रम फैलाने में जुटी है।

PM Modi In Assam: असम को बताया विकास-मॉडल

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में असम के विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज असम नॉर्थ-ईस्ट के नए भविष्य का मॉडल बनता जा रहा है। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट को 'अष्टलक्ष्मी' बताते हुए कहा कि यहां हो रहा विकास पूरे क्षेत्र को नई गति दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि असम में हो रहे विकास कार्यों का सकारात्मक असर पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र पर दिखाई दे रहा है और इससे क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को नई दिशा मिल रही है।

PM Modi ने रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन को बताया मील का पत्थर

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के रेलवे नेटवर्क में हुए बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रेलवे को विदेशी संसाधनों पर निर्भरता से मुक्त करने और तेल आयात को कम करने के लिए पिछले एक दशक में बड़े कदम उठाए गए हैं उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में देश का पूरा रेलवे नेटवर्क इलेक्ट्रिफाई किया गया है। इस इलेक्ट्रिफिकेशन के कारण हर साल करीब 17 मिलियन लीटर डीजल की बचत हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह कदम न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देते हुए देश को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+