Border 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देखें 'बॉर्डर 2'? अब घर बैठे लें सनी देओल की फिल्म का मजा
Border 2 OTT Release: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) जब भी बड़े पर्दे पर वापसी करते हैं, तो फैंस का उत्साह देखने लायक होता है। इस साल भी उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल 'बॉर्डर 2' के जरिए सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाया था।
ओटीटी पर रिलीज होने वाली है 'बॉर्डर 2'
23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर इसने छप्पड़फाड़ कमाई की। अब थिएटर में सफलता हासिल करने के बाद ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है।

कहां और कब देख सकेंगे फिल्म 'बॉर्डर 2'?
-डायरेक्टर अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' को जो लोग थिएटर में देखने से चूंक गए थे अब वो इसका मजा घर बैठे ही ले पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर 2' आगामी 20 मार्च 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम की जाएगी।
-इस फिल्म में सनी देओल के साथ कई मशहूर स्टार्स नजर आए हैं। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी ने अहम भूमिकाएं निभाई है। चारों कलाकारों की दमदार एक्टिंग की दर्शकों और समीक्षकों ने खूब तारीफ की थी।
बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का धमाका
-आपको बता दें कि साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के निर्देशक जेपी दत्ता थे। फिल्म 'बॉर्डर' को उस दौर की सबसे यादगार युद्ध मूवीज में गिना जाता है।
-वहीं 'बॉर्डर' की सीक्वल 'बॉर्डर 2' को जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 449.65 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसे साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।
सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-सनी देओल के साल 2026 काफी बिजी रहने वाला है। वह एक नहीं बल्कि कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अपकमिंग फिल्म 'गबरू' आगामी 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-इसके बाद सनी देओल फिल्म 'लाहौर 1947' में दिखाई देंगे जिसे आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाया गया है और ये मूवी 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
-इतना ही नहीं दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली फिल्म 'रामायण-पार्ट 1' में भी सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने काम किया है जो कि प्रभु श्रीराम के रोल में दिखाई देंगे।
-इसके अलावा सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' (Ikka) भी काफी चर्चा में है, जिसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications