गृहमंत्री शिंदे को मिली बड़ी राहत, आदर्श सोसाइटी घोटाले में सीबीआई ने दी क्लीन चिट
मुंबई। घोटालों में घिरे केन्द्र की सत्तारुढ़ गठबंधन सरकार के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को बड़ी राहत मिली है। बहुचर्चित आदर्श सोसायटी घोटाले में सुशील कुमार शिंदे को क्लीन चिट मिल गई है। सीबीआई ने शिंदे को इस घोटाले में क्लीन चिट जारी कर बड़ी राहत दी है।
मुबंई के सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण वातेगांवकर ने बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका दायर कर कोर्ट से निवेदन किया था कि वो आदर्श सोसाइटी मामले की जांच कर रही सीबीआई को निर्देश जारी कर केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को आदर्श सोसाइटी घोटाले में आरोपी बनाए जाने का आदेश दे। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका ये दलील दी थी कि आदर्श सोसाइटी में शिंदे एक बेनामी फ्लैट के मालिक हैं।

प्रवीण वातेगांवकर का आरोप है कि शिंदे ने सोसाइटी के सदस्य के रूप में मेजर एन खानखोजे को शामिल करने की सलाह दी थी। याचिकाकर्ता की इस दलील के जबाव में मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा कि घोटाले की जांच के दौरान ऐसा कोई भी तथ्य सामने नहीं आया जिससे माना जा सके कि सुशील शिंदे ने अपने सरकारी पद का गलत इस्तेमाल किया हो। इतना ही नहीं जांच के दौरान इस बात के कोई साक्ष्य नहीं मिले है जिससे इस बात का पता चलता हो कि रिटायर्ड सेनाधिकारी एन एम खानखोजे को आदर्श कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में उनके कहने पर शामिल गया हो।
सीबीआई ने गृहमंत्री शिंदे को क्लीन चिट देते हुए कहा कि आदर्श घोटाले में किसी तरह की शिंदे के रोल का पता नहीं चलता। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए उसके आधार पर सीबीआई को नहीं लगता है कि सुशील शिंदे को आदर्श घोटाले में आरोपी बनाया जाए। सीबीआई ने कहा कि शिंदे और मेजर खानखोजे के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है। ऐसे में इस घाटाले में उन्हें आरोपी नहीं बनाया जा सकता है। शिंदे को मिले ये क्लीन चिट उनके लिए बड़ी कामयाबी है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications