भाजपा की हार के बाद उठने लगी 'गांधी' की मांग
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में भारतीयजनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की हार से साफ हो गया है कि देश से मोदी की लहर गायब हो गई है। हार के बाद अब पार्टी के नेताओं में इसके कारणों को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। इस बीच पार्टी में नई मांग भी उठने लगी है।

पार्टी नेता और कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने उत्तर प्रदेश बीजेपी की स्थिति सुधारने के लिए वरुण गांधी को वापस लाने की मांग की है। गौरतलब है कि मेनका यूपी के सीएम कैंडीडेट के लिए वरुण गांधी का नाम आगे कर चुकी हैं लेकिन पार्टी को उनका ये सुझाव पसंद नहीं आया।
इतना ही नहीं पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें अपनी टीम में भी जगह नहीं दी और वरुण गांधी की महासचिव पद से छुट्टी भी कर दी। ऐसे में अब उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद एक बार फिर से मेनका गांधी ने पार्टी में वरुण गांधी की वापसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी के कैंपेन से बाहर रहने के कारण पार्टी को यूपी में हार का सामना करना पड़ा। अपने मंत्रालय की 100 दिन की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेनका ने ये सब कहा।














Click it and Unblock the Notifications