Bihar Lok Sabha Chunav: बिहार में 6 बजे तक 58 फीसदी मतदान
Bihar LS Election Voting Live: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में सीमांचल और पूर्वी बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। दूसरे चरण में सीमांचल की पूर्णिया, किशनगंज एवं कटिहार के साथ ही पूर्वी बिहार की भागलपुर और बांका लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई। शाम छह बजे तक 58 फीसदी मतदान हुआ।

LIVE Feed
पूर्णिया में मतदाता की पिटाई
पूर्णिया के जलालगढ़ पंचायत भवन में मतदान करने आए एक नए मतदाता को पुलिस ने पीट दिया। मामला काफी तुल पकड़ लिया। पीड़ित युवक एवं उसके परिजन पिटाई करने वाले पुलिस पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते घंटों तक मतदान का प्रक्रिया बाधित रही।
पप्पू यादव ने डाला वोट
पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा, "पूर्णिया को मैंने अपनी मां के रूप में चुना है।
#WATCH बिहार: पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा, "पूर्णिया को मैंने अपनी मां के रूप में चुना है। यह आज हॉट सीट क्यों है? क्योंकि यहां के लोगों ने न किसी दल, न पीएम मोदी, न लालू, न नीतीश सिर्फ पप्पू यादव को चुना... जाति, धर्म, मजहब से ऊपर उठकर लोगों ने मुझे चुना..." pic.twitter.com/br0hCrqA1d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2024












Click it and Unblock the Notifications