India Budget 2025: 12 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं, बजट में सबसे बड़ा ऐलान
Union Budget 2025 Live News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी 3.0 का दूसरा यूनियन बजट पेश किया। बता दें कि वित्त मंत्री सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट है।

बजट में मध्यम वर्ग के लिए कई बड़े ऐलान किए गए। सबसे बड़ा ऐलान नौकरीपेशा लोगों को लेकर हुआ। वित्त मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि अब 12 लाख की आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा।
केंद्रीय बजट से जुड़े पल पल के अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट पर कहा
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट पर कहा, "मैं कहूंगी कि यह मध्यम वर्ग की सबसे बड़ी जीत है, यह 240 सीटें पर आने की जीत है। पिछले 10 सालों से मध्यम वर्ग की मांग रही है कि हम अपनी सैलरी से ज़्यादा टैक्स देते हैं। आज आखिरकार उनकी मांगें सुनी गई हैं, इसलिए मैं इसका स्वागत करती हूं। बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि अगर बिहार में हर साल चुनाव होते तो बेहतर होता। बिहार में चुनाव आ रहे हैं, यह दो तरह से पता चलता है जब ध्रुवीकरण शुरू होता है और जब आम आदमी के लिए बजट घोषित होता है..."
Education Budget 2025: पढ़िए एजुकेशन सेक्टर के लिए सीतारमण के 7 बड़े ऐलान
Education Budget 2025: शिक्षा क्षेत्र के लिए खुला पिटारा, पढ़िए एजुकेशन सेक्टर के लिए सीतारमण के 7 बड़े ऐलान
Budget 2025 Download PDF: यहां देखें केंद्रीय बजट की पूरी PDF
Budget 2025 Download PDF: यहां देखें केंद्रीय बजट की पूरी PDF, वित्त मंत्री स्पीच से लेकर सौगातों तक सबकुछ
बजट में स्ट्रीट वेंडर्स-गिग वर्कर्स के लिए क्या-क्या हुए ऐलान
Budget 2025: क्रेडिट कार्ड, ID कार्ड, हेल्थ कवर, बजट में स्ट्रीट वेंडर्स-गिग वर्कर्स के लिए क्या-क्या हुए ऐलान
Budget 2025: बजट में किस सेक्टर को क्या मिला?
Budget 2025: बजट में किस सेक्टर को क्या मिला? एक-एक डिटेल पढ़िए
वित्त मंत्री ने कहा
वित्त मंत्री ने कहा, "बेहतर स्पष्टता और एकरूपता के लिए कर कटौती के लिए सीमा राशि बढ़ाई जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज पर टीडीएस की सीमा को वर्तमान 50,000 रुपये से दोगुना करके 1 लाख रुपये किया जा रहा है। इसी तरह, किराए पर टीडीएस के लिए 2.40 लाख रुपये की वार्षिक सीमा को बढ़ाकर 6 लाख रुपये किया जा रहा है। आरबीआई की उदारीकृत धन-प्रेषण योजना के तहत धन-प्रेषण पर टीसीएस एकत्र करने की सीमा को 7 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है। मैं शिक्षा के उद्देश्य से धन-प्रेषण को हटाने का भी प्रस्ताव करता हूं, जहां ऐसा धन-प्रेषण किसी निर्दिष्ट वित्तीय संस्थान से लिए गए ऋण से बाहर है।"
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा ने कहा
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा ने कहा, "...उन्होंने (केंद्रीय वित्त मंत्री) मध्यम वर्ग, चिकित्सा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों को लाभ देने के लिए कई अच्छे बिंदु उठाए हैं। मैं इस बजट का स्वागत करता हूं।"
मिडिल क्लास को बड़ी राहत
Budget 2025: '12 लाख तक इनकम पर कोई टैक्स नहीं', मिडिल क्लास को बड़ी राहत
क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? यहां जानें सबकुछ
Budget 2025 Kya Sasta Kya Mahanga: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? यहां जानें सबकुछ
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "बीमा क्षेत्र के लिए FDI सीमा 74 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत की जाएगी। यह बढ़ी हुई सीमा उन कंपनियों के लिए उपलब्ध होगी जो भारत में पूरा प्रीमियम निवेश करती हैं। विदेशी निवेश से जुड़ी मौजूदा सुरक्षा और शर्तों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें सरल बनाया जाएगा।"
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "बीमा क्षेत्र के लिए FDI सीमा 74 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत की जाएगी। यह बढ़ी हुई सीमा उन कंपनियों के लिए उपलब्ध होगी जो भारत में पूरा प्रीमियम निवेश करती हैं। विदेशी निवेश से जुड़ी मौजूदा सुरक्षा और शर्तों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें सरल बनाया जाएगा।"
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications