Education Budget 2025: शिक्षा क्षेत्र के लिए खुला पिटारा, पढ़िए एजुकेशन सेक्टर के लिए सीतारमण के 7 बड़े ऐलान
Education Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025 पेश करते हुए भारत की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सरकार ने शिक्षा के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है।
इस बजट में पांच राष्ट्रीय कौशल केंद्र (National Skilling Centres) स्थापित करने, IITs और मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और तकनीकी व स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार जैसे बड़े कदम उठाए गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं एजुकेशन सेक्टर के लिए वित्त मंत्री के बड़े ऐलान पर...

बजट 2025 में शिक्षण क्षेत्र के लिए प्रमुख घोषणाएं
IITs का विस्तार
सरकार ने पांच IITs का विस्तार करने की योजना बनाई है, जिससे 6,500 नई सीटें जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा, IIT पटना में विशेष रूप से बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जाएगा, ताकि अधिक छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
ये भी पढ़ें: Budget 2025: छात्रों के लिए बड़ा ऐलान, IIT में बढ़ेगी 6500 सीट, मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, पढ़ें और क्या-क्या?
मेडिकल शिक्षा का विस्तार
स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए अगले साल 10,000 नई मेडिकल सीटें जोड़ी जाएंगी। सरकार का लक्ष्य पांच साल में मेडिकल सीटों की संख्या को 75,000 तक बढ़ाना है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में कुशल डॉक्टरों और अन्य पेशेवरों की कमी को दूर किया जा सके।
स्कूलों और हेल्थ सेंटर्स में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी
बजट में देश के सभी सरकारी माध्यमिक स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने की योजना भी शामिल है। इससे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की डिजिटल पहुंच को बेहतर बनाया जाएगा।
50,000 अटल टिंकरिंग लैब्स
वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित की जाएंगी। इन लैब्स के जरिए छात्रों को विज्ञान, तकनीक और इंजीनियरिंग को व्यावहारिक रूप से सीखने का मौका मिलेगा।
भारतीय भाषा पुस्तक योजना (Bharatiya Bhasha Pushtak Scheme)
इस योजना के तहत स्कूलों और विश्वविद्यालयों में भारतीय भाषाओं की किताबें डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना और क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्र (National Centres for Skilling Excellence)
सरकार पांच राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी, जहां छात्रों को विशेष व्यावसायिक प्रशिक्षण (Vocational Training) दिया जाएगा। यह केंद्र आने वाले वर्षों में नौकरियों की बदलती मांग को ध्यान में रखते हुए वैश्विक विशेषज्ञता प्रदान करेंगे।
पीएम रिसर्च फेलोशिप (PM Research Fellowship)
IITs और IISc बेंगलुरु के छात्रों के लिए 10,000 प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप दी जाएगी। यह फेलोशिप विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
ये भी पढ़ें: Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने परमाणु ऊर्जा मिशन को लेकर की बड़ी घोषणा, जानिए क्या-क्या कहा
यह बजट शिक्षा को और अधिक सुलभ, आधुनिक और तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications