Nirmala Sitharaman: JNU में पढ़ाई करते हुए सीतारमण को हुआ था प्यार, गजब है वित्तमंत्री का अब तक का सफर
Nirmala Sitharaman Love Story: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश की उन नेताओं में शामिल हैं, जो कि सादगी से अपना जीवन जीती हैं और 'डाउन टू अर्थ 'रहना पसंद करती हैं। महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष उदाहरण निर्मला सीतारमण लगातार 8वीं बार बजट पेश कर रही हैं।
आपको बता दें कि वो देश की रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था, उनके पिता श्री नारायणन सीतारमण रेलवे में कार्यरत थे।

उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में एम.ए. और एम.फिल. की उपाधि हासिल की और यहीं पर उनकी मुलाकात परकला प्रभाकर से हुई।
पढ़ाई के दौरान ही दोनों को लगा कि कॉलेज का ये साथ हमसफर के रूप में आगे बढ़ सकता है और इसी के बाद दोनों ने परिवारवालों की मर्जी से 1986 में विवाह कर लिया। इस प़ॉवर कपल की एक बेटी है, जिनका नाम है पराकला वांगमयी है।
सीतारमण ने होमडेकोर में सेल्सपर्सन का काम किया (Nirmala Sitharaman)
राजनीति में आने से पहले सीतारमण कॉरपोरेट जगत का हिस्सा थीं। उन्होंने लंदन में प्राइसवॉटरहाउस कूपर्स में वरिष्ठ प्रबंधक (शोध एवं विश्लेषण) के रूप में कार्य किया है।
हालांकि शादी के बाद जब वो पति संग लंदन गई थीं, तो उन्होंने वहां के होमडेकोर में सेल्सपर्सन का भी काम किया था। वो बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के लिए भी काम कर चुकी । अभूतपूर्व प्रतिभा की मालकिन सीतारमण ने साल 2008 में भाजपा ज्वाइन करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की , उन्होंने आते ही अपने कठिन मेहनत से पार्टी में एक ऊंचा और अहम मुकाम बनाया।
एक नजर सीतारमण के सफर पर (Nirmala Sitharaman)
- 2010 से 2014 तक पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य किया।
- साल 2014 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।
- सितंबर 2017 में, वे देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनीं।
- साल 2019 में वित्त मंत्री का पदभार सौंपा गया।
- वे इस महत्वपूर्ण भूमिका में आने वाली पहली महिला बनीं।
- राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के रूप में भी काम किया है।
- वह हैदराबाद में प्रणव की संस्थापक निदेशकों में से एक थीं।
पुरस्कार और सम्मान (Nirmala Sitharaman)
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने उन्हें 2019 में विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया।
- फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें 2019 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में 34वां स्थान दिया है।
- र्मला सीतारमण ने कॉरपोरेट एक्सीलेंस 2021 के लिए द इकोनॉमिक टाइम्स अवार्ड्स में बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।
- साल 2023 में सीतारमण ने लगातार पांचवीं बार फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह बनाई।












Click it and Unblock the Notifications