Budget 2025: क्रेडिट कार्ड, ID कार्ड, हेल्थ कवर, बजट में स्ट्रीट वेंडर्स-गिग वर्कर्स के लिए क्या-क्या हुए ऐलान
Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रिकॉर्ड रूप से लगातार 8वीं बार देश का आम बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में निर्मला सीतारमण ने स्ट्रीट वेंडर्स, गिग वर्कर्स और शहरी श्रमिकों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। गिग वर्कर वे लोग होते हैं जो अस्थायी रूप से काम करते हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (1 फरवरी, 2025) को केंद्रीय बजट 2025 पेश करते हुए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म श्रमिकों और गिग श्रमिकों के लिए केंद्र की कुछ योजनाओं के बारे में बताया है। बजट में गिग वर्कर्स को लेकर घोषणा करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्कर्स ई श्रम ( E-shram) पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें उनको आईडी कार्ड भी जारी किया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गिग वर्कर्स और स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य एक करोड़ का बीमा दिया जाएगा। वहीं स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। जिसे यूपीआई से जोड़ा जाएगा।
Budget 2025 street vendors gig workers: बजट में स्ट्रीट वेंडर्स और शहरी श्रमिकों के लिए क्या-क्या घोषणा?
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के गिग वर्कर्स को आईडी कार्ड और ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण प्रदान किया जाएगा
- शहरी श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए योजना लागू की जाएगी
- पीएम स्वनिधि योजना को बैंकों से बढ़े हुए ऋण, 30,000 रुपये की सीमा वाले यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड और क्षमता निर्माण सहायता के साथ नया रूप दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications