Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Budget 2025 Kya Sasta Kya Mahanga: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? यहां देखें पूरी LIST

Budget 2025 Kya Sasta Kya Mahanga: आखिरकार बजट 2025 का इंतजार अब खत्म हो गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 (शनिवार) सुबह 11 बजे बजट पेश किया। इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ी राहत दी गई है। मोबाइल फोन, LED टीवी, इलेक्ट्रिक गाड़ियां और दवाएं सस्ती हो गई हैं, जबकि फ्लैट पैनल डिस्प्ले और कुछ फैब्रिक महंगे नजर आ रहे हैं।

खास खबर कैंसर मरीजों के लिए है, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैंसर मरीजों की दवाएं सस्ती कर दी हैं। इसके साथ ही कई अहम घोषणाएं भी की हैं। आइए जानते हैं क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?

Budget 2025 Kya Sasta Kya Mahanga

बजट 2025 में क्या-क्या हुआ सस्ता?

क्रमांक प्रोडक्ट सस्ता क्यों हुआ?
1
36 जीवन रक्षक दवाएं कस्टम ड्यूटी हटाई गई
2
कैंसर की दवाएं सरकार ने बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी
3
इलेक्ट्रॉनिक सामान (LCD, LED TV) ओपन सेल और अन्य कंपोनेंट की ड्यूटी घटकर 5%
4
इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EVs) ईवी बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के लिए 35 नए गुड्स टैक्स फ्री
5
मोबाइल फोन मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट
6
मोबाइल बैटरी बैटरी मैन्युफैक्चरिंग के लिए 28 नए गुड्स टैक्स फ्री
7
शिप मैन्युफैक्चरिंग रॉ मटेरियल से कस्टम ड्यूटी हटी
8
फुटवियर, फर्नीचर, हैंडबैग वेट ब्लू लेदर से कस्टम ड्यूटी हटी
9
क्रिटिकल मिनरल्स कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी वेस्ट, लेड, जिंक आदि पर कस्टम ड्यूटी छूट
10
भारत में बने कपड़े कपास और टेक्सटाइल पर सरकार का फोकस
11
हैंडलूम कपड़े टैक्स छूट मिली
12
लेदर गुड्स (जूते, बेल्ट, पर्स, जैकेट) कस्टम ड्यूटी कम की गई

इसका फायदा: आम आदमी को सस्ते मोबाइल, LED टीवी, इलेक्ट्रिक गाड़ियां और दवाएं मिलेंगी। किसानों और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को राहत मिलेगी।

बजट 2025 में क्या-क्या हुआ महंगा?

क्रमांक प्रोडक्ट महंगा क्यों हुआ?
1
इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले कस्टम ड्यूटी 10% से बढ़ाकर 20% कर दी गई
2
फ्लैट पैनल डिस्प्ले, टीवी डिस्प्ले कस्टम ड्यूटी बढ़ी
3
Knitted Fabrics (फैब्रिक) मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए आयात पर टैक्स बढ़ाया

इसका असर: TV और स्मार्ट डिस्प्ले महंगे हो सकते हैं, लेकिन मोबाइल और LED टीवी पर राहत बनी रहेगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी राहत - कैंसर की दवाएं सस्ती!

  • 36 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटा दी गई।
  • कैंसर और गंभीर बीमारियों की दवाएं अब सस्ती मिलेंगी।
  • सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे।
  • कस्टम ड्यूटी हटाने से 56 दवाएं सस्ती होंगी।

इसका फायदा: गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को कम खर्च में इलाज मिल सकेगा।

क्या बदलेगा आपके लिए?

🟢 सस्ते होंगे - मोबाइल, LED TV, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, दवाएं, हैंडलूम कपड़े, लेदर गुड्स।
🔴 महंगे होंगे - स्मार्ट डिस्प्ले, कुछ फैब्रिक और हाई-एंड टीवी स्क्रीन।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+