Breaking News Today: जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है- नड्डा
Breaking News Today (8 March 2025) Updates LIVE: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महिला समृद्धि योजना लॉन्च को मंजूरी मिल गई है।
महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 2500 रुपये डाले जाएंगे। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में अब मौसम गर्म होने लगा है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
AAP विधायक गोपाल राय ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के क्रियान्वयन पर कहा
AAP विधायक गोपाल राय ने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना के क्रियान्वयन पर कहा, "चुनाव के दौरान भाजपा के नेताओं ने चिल्ला-चिल्लाकर मोदी की गारंटी दी थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में उनकी सरकार बनेगी तो पहली कैबिनेट में ही महिलाओं को 2500 रुपए देने का प्रस्ताव पास होगा और महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपए पहुंच जाएंगे... यह इस बात को दर्शाता है कि उनके द्वारा चुनाव के समय किया गया वादा झूठा था... आज वे दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं... आज दिल्ली के लोग निराश हुए हैं..."
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा, "ATS की सहारनपुर यूनिट और मुरादाबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में एक हिजबुल मुजाहिदीन से संबंध रखने वाला आतंकवादी उल्फत हुसैन पकड़ा गया है... साल 2002 में उल्फत हुसैन को उसके 4 साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था... हम इसके पीछे लगातार लगे हुए थे... इसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था..."
प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस की निर्धारित राजकीय यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा
प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस की निर्धारित राजकीय यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "इस यात्रा की एक खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी समारोह में भाग लेगी। भारतीय नौसेना का एक जहाज भी वहां मौजूद रहेगा। इसके अलावा भारतीय वायुसेना की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम भी समारोह में भाग लेगी..."
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "सभी लाडली बहनों को सक्षम बनाना, आत्मनिर्भर बनाना, उनको आत्मसम्मान देना, यह हमारी जिम्मेदारी है...और इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं...प्रधानमंत्री मोदी ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। डबल इंजन की सरकार लाडली बहनों के साथ है..."
Womens Day 2025: लोकप्रिय गायिका तृप्ति शाक्या से खास मुलाकात
Womens Day 2025: 'आज बेटी के पैदा होने पर मातम नहीं मनता', लोकप्रिय गायिका तृप्ति शाक्या से खास मुलाकात
'गुजरात में कांग्रेस फेल', राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?
'गुजरात में कांग्रेस फेल, ये बोलने में कोई शर्म नहीं, 30-40 को निकालना चाहिए', राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?
दिल्ली भाजपा सरकार ने महिला दिवस पर लॉन्च की महिला समृद्धि योजना
दिल्ली भाजपा सरकार ने महिला दिवस पर लॉन्च की महिला समृद्धि योजना, इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
अजमेर में वकील की हत्या पर उग्र प्रदर्शन
अजमेर में वकील की हत्या पर उग्र प्रदर्शन, हिंसा के बीच कई शहर बंद, दुकानों में तोड़फोड़
जानें कब से लागू होगा नया ऑटो डेबिट सिस्टम?
FASTag नहीं, अब बैंक अकाउंट से सीधा कटेगा टोल टैक्स! जानें कब से लागू होगा नया ऑटो डेबिट सिस्टम?
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "यहां नवसारी के इस कार्यक्रम में हम नारी शक्ति के सामर्थ्य को देख सकते हैं। इस आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली है। इतने बड़े आयोजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और अधिकारी सभी महिलाएं हैं। कांस्टेबल, एसपी, डीएसपी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक, यहां सुरक्षा व्यवस्था महिलाओं द्वारा संभाली जा रही है। यह नारी शक्ति के सामर्थ्य का एक उदाहरण है... जब मैं आप सभी से मिलता हूं, तो मेरा विश्वास मजबूत होता है कि एक विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा और नारी शक्ति इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माइक्रोसॉफ्ट नोएडा कैंपस के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, "... यह केवल 8-10 वर्षों के अंदर किए गए प्रयासों का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में मोबाइल फोन के उत्पादन में 65% हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के उत्पादन में 55% भागीदारी के साथ उत्तर प्रदेश नंबर 1 पर है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा तेजी के साथ इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरा है और इस दिशा में हमने तेजी के साथ काम को आगे बढ़ाया है..."
'कमजोर नहीं, कोमल हैं हम'
Womens Day 2025: 'कमजोर नहीं, कोमल हैं हम', महिला दिवस पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
जब शोएब मलिक के सामने छलका था सानिया मिर्जा का दर्द
'लोग मुझ पर हंसते और मेरा मजाक उड़ाते थे', जब शोएब मलिक के सामने छलका था सानिया मिर्जा का दर्द
पश्चिम रेलवे के इस रूट पर 8 मार्च को रहेगा नाइट ब्लॉक
Mumbai local train updates: पश्चिम रेलवे के इन स्टेशनों के बीच 8 मार्च को रहेगा नाइट ब्लॉक, देखें अपडेट
धीमी हवाएं दिल्ली से बिहार तक लाएगी गर्मी, IMD का अलर्ट
Weather: धीमी हवाएं दिल्ली से बिहार तक लाएगी गर्मी, उत्तर भारत का बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट
Womens Day: 'मां के रूप में जन्म देती,बहन बनकर स्नेह लुटाती'
Womens Day 2025 Poems-Speech: 'मां के रूप में जन्म देती,बहन बनकर स्नेह लुटाती'
India Tariffs:'भारत टैरिफ में कटौती पर हो गया है राजी'
India Tariffs:'भारत टैरिफ में कटौती पर हो गया है राजी', राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा
यूपी सरकार की ये योजनाएं बदल रही हैं महिलाओं की ज़िंदगी
Women's Day 2025: शिक्षा से रोजगार तक, यूपी सरकार की ये 7 योजनाएं बदल रही हैं महिलाओं की ज़िंदगी
महिला दिवस: PM मोदी का ट्विटर हैंडल चलाएंगी ये महिलाएं
Women's Day 2025: महिला दिवस के मौके पर PM मोदी का ट्विटर हैंडल चलाएंगी ये महिलाएं, जानें क्यों?
छपरा- कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या
Indian Railway: छपरा-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, यात्रियों की राह होगी आसान
विराट-अनुष्का की शादी को लेकर फोटोग्राफर का बड़ा खुलासा
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर फोटोग्राफर का चौंकाने वाला खुलासा, 7 साल बाद ऐसा सच आया सामने
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कल कितने बजे से खेला जाएगा?
IND vs NZ Final Match Time: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कल कितने बजे से खेला जाएगा? कहीं बदल तो नहीं गया टाइम












Click it and Unblock the Notifications