विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी को लेकर फोटोग्राफर का चौंकाने वाला खुलासा, 7 साल बाद ऐसा सच आया सामने

Virat Kohli and Anushka Sharma Wedding: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी। इनकी जोड़ी लोगों को खूब पसंद है। ये दोनों हर तरह के मौके पर एक दूसरे का साथ देते नजर आते हैं। फिलहाल वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने इनकी शादी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी
सेलिब्रिटी वेडिंग फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बारे में खुलकर बात की है। जोसेफ इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में पहुंचे थे जहां उन्होंने बताया कि अनुष्का और विराट की शादी इतनी प्राइवेट थी कि ऐसा लगा था कि जैसे कोई घर पर ही पार्टी हो। उन्होंने इस शादी को परफेक्ट बताया और याद किया कि कैसे हर कोई इसका मजा ले रहा था।

Virat Kohli and Anushka Sharma

फोटोग्राफर जोसेफ राधिक का खुलासा

फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने कहा- साल 2017 में मेरी शादी हुई थी और उसी साल मैंने और मेरी टीम ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तस्वीरें खींची थीं। ये शादी समारोह काफी प्राइवेट था और ये एक आदर्श शादी की तरह साबित हुई थी।

'विराट-अनुष्का की शादी एक हाउस पार्टी की तरह थी'

जोसेफ राधिक ने कहा- विराट और अनुष्का की शादी एक हाउस पार्टी की तरह थी। आप जो बनना चाहते थे, वह बन सकते थे और आप आराम भी कर सकते थे और शादी की मजा भी ले सकते थे। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी। उनकी शादी एक निजी समारोह में हुई थी जिसमें केवल 40 लोग ही शामिल हुए थे।

'क्रिकेट भारत में एक धर्म है और विराट कोहली भगवान हैं'

इससे पहले, 'द वेडिंग फिल्मर' के वेडिंग फिल्ममेकर विशाल पंजाबी ने भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को 'खूबसूरत' बताया था। उन्होंने कहा था- क्रिकेट भारत में एक धर्म है और विराट कोहली भगवान हैं। उन्होंने अपनी लेडी लव बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से इटली के टस्कनी में शादी की थी। ये वाकई खूबसूरत थी।

विशाल पंजाबी ने शादी को लेकर कही ऐसी बात

-विशाल पंजाबी ने बताया था कि विराट और अनुष्का की शादी में करीबी परिवार वाले और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। इस शादी में विराट और अनुष्का के पैरेंट्स, मेकअप आर्टिस्ट और फोटोग्राफर्स शामिल हुए थे। उन्होंने शादी को शानदार तरीके से अंजाम दिया था।

-फोटोग्राफर ने कहा- ये अब तक की सबसे शानदार शादी थी। किसी ने उन्हें परेशान नहीं किया। ऐसा लग रहा था जैसे पूरे घर में एक एक खास माहौल बना हुआ था। उनकी शादी जादुई सी लग रही थी। जब मैं चेक इन कर रहा था, तो बराक ओबामा चेक आउट कर रहे थे। ये वाकई एक शानदार, खास और खूबसूरत जगह थी।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का प्यार

-अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात साल 2013 में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस शूट के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों के बीच प्यार शुरू हो गया था लेकिन अपने रिश्ते को छुपाए रखा था।

-इसके बाद साल 2017 में, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में एक प्राइवेट समारोह में शादी कर ली। जनवरी 2021 में कपल अपनी बेटी वामिका का वेलकम किया था। इसके बाद फरवरी 2024 में, विराट और अनुष्का दोबारा पैरेंट्स बने और उन्होंने बेटे अकाय का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+