'लोग मुझ पर हंसते और मेरा मजाक उड़ाते थे', जब शोएब मलिक के सामने छलका था सानिया मिर्जा का दर्द

Sania Mirza Video: सानिया मिर्जा फैंस के बीच लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 12 अप्रैल 2010 को हुई थी। हैदराबद के ताज कृष्णा होटेल में ये दोनों कपल शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन शादी के लगभग 14 साल बाद यानी साल 2024 की शुरुआत में दोनों ने तलाक लेकर सभी को हैरान कर दिया।

पाकिस्तानी टीवी चैनल को सानिया ने दिया इंटरव्यू

पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में सानिया मिर्जा ने शुरुआती दिनों के बारे में जिक्र किया था। अपने पूर्व पति शोएब मलिक के साथ पाकिस्तानी टीवी चैनल के एक शो पर सानिया मिर्जा पहुंची थी। इस दौरान सानिया मिर्जा से उनके शुरुआती दिनों के बारे में पूछा गया। सानिया मिर्जा ने इस पर कई राज खोले, इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे भारत में साल 2000 के आस-पास किसी और खेल में अपनी पहचान बनाना मुश्किल था।

Sania Mirza 1

'अगर लड़का होती तो क्रिकेटर होती'

सानिया मिर्जा ने इस इंटरव्यू के शुरुआत में ही बताया कि उनके परिवार में कई क्रिकेटर रह चुके हैं। ऐसे में परिवार वाले चाहते थे कि वह भी किसी स्पोर्ट्स में ही अपने करियर को आगे बढ़ाने का काम करें। सानिया मिर्जा ने कहा कि अगर वह लड़का होती तो क्रिकेटर ही बनती। लेकिन उन्होंने टेनिस में अपना नाम बनाने का मन बनाया और बचपन से ही इस खेल की तरफ अपना रुख कर लिया।

सानिया मिर्जा का छलका दर्द

पुरानी बातों को याद करते हुए सानिया मिर्जा ने बताया कि जब उन्होंने टेनिस खेलना शुरू किया था तो आसपास के लोग उन पर हंसते थे। सानिया ने कहा कि लोग मेरा मजाक उड़ाते थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के बाद वो लोग खुद उनके पास आकर बताया कि वो कभी उनका मजाक उड़ाया करती थी। सानिया मिर्जा ने कहा कि महिलाओं की बॉडी हमारे देश में ऐसी नहीं थी कि वह लगातार इस तरह के खेल में सक्रिय रह सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+