Weather: धीमी हवाएं दिल्ली से बिहार तक लाएगी गर्मी, उत्तर भारत का बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Today Forecast: मार्च में वसंत ऋतु के आगमन की शुरुआत होने के बावजूद दिल्ली-एनसीआर के निवासी पिछले कुछ दिनों से तेज हवा और ठंड के मौसम के कारण अभी भी अपने कंबल और सर्दियों के कपड़ों को संभाल कर रखे हुए हैं। आमतौर पर साल के इस समय तक लोग अपने ऊनी कपड़े पैक करना शुरू कर देते है। हालाँकि, यह साल अपवाद प्रतीत होता है, क्योंकि उत्तर भारत में अभी भी अपेक्षाकृत ठंड का मौसम बना हुआ है लेकिन ये ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाला है।

मौसम में हो रहे लगातार बदलाव को देखते हुए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र यानी जम्मू कश्मीर वाले हिस्से में एक बार फिर से विक्षोभ एक्टिव है। अलर्ट में यह भी कहा गया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय में दस्तक दे सकता है।

Weather Today Forecast

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बढ़ेगा उत्तर भारत का तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मैदानी इलाकों खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर बिहार में चलने वाली तेज रफ्तार की हवाएं धीमी हो जाएगी और यही धीमी हवाएं गर्मी बढ़ाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से एक्टिव होने वाला है। इसकी वजह से मैदानी हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

हवा की गति में कमी की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा, जिसकी वजह से इन इलाकों में गर्मी बढ़ेगी।

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा देशभर में मौसम?

skymetweather के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं सिक्किम, असम, अंडमान और निकोबार, केरल में भी हल्की बारिश की संभावना है। 9 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+