'गुजरात में कांग्रेस फेल, ये बोलने में कोई शर्म नहीं, 30-40 को निकालना चाहिए', राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी शनिवार 8 मार्च को गुजरात के अहमदाबाद दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के कुछ नेता सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिले हुए हैं और ऐसे नेताओं को बाहर करने की जरूरत है, क्योंकि राज्य के लोग भाजपा की "बी टीम" नहीं बल्कि एक मजबूत "राजनीतिक विकल्प" की तलाश में हैं।

राहुल गांधी ने कहा, ''गुजरात में कांग्रेस फेल हुई है, ये बोलने में मुझे कोई शर्म नहीं है। गुजरात की कांग्रेस पार्टी इस राज्य को रास्ता नहीं दिखा पाई है। मैं ये बात किसी दबाव या डर में नहीं या शर्माकर नहीं बोल रहा हूं...लेकिन मैं ये बात सबके सामने रखना चाहता हूं कि चाहे राहुल गांधी हो या फिर, चाहे जनरल सेक्रेटरी हों, हम गुजरात को रास्ता नहीं दिला पा रहे हैं।''

Rahul Gandhi News

राहुल गांधी बोले- गुजरात में कांग्रेस पार्टी राज्य को आगे का रास्ता दिखाने में असमर्थ है

राहुल गांधी ने कहा, ''गुजरात फंस गया है। वह आगे का रास्ता नहीं देख पा रहा है और गुजरात में कांग्रेस पार्टी राज्य को आगे का रास्ता दिखाने में असमर्थ है। मैं यह बिना किसी शर्म या डर के कहना चाहता हूं। अगर हम गुजरात के लोगों का सम्मान करते हैं, तो हमें यह स्वीकार करना होगा कि हम गुजरात की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाए हैं।''

राहुल गांधी बोले- गुजरात कांग्रेस से 30-40 लोगों को निकालने की जरूरत

राहुल गांधी ने कहा,

''सवाल यह है कि हम गुजरात के लोगों के साथ क्यों नहीं जुड़ पाए हैं। इसका जवाब यह है कि गुजरात में नेतृत्व और कार्यकर्ता दो समूहों में विभाजित हैं। स्पष्ट विभाजन है। एक वे हैं जो लोगों के लिए खड़े हैं और लड़ रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं। फिर कुछ ऐसे लोग हैं जो लोगों से कटे हुए हैं और आम जनता से दूर हैं। ऐसे आधे लोग भाजपा के साथ मिले हुए हैं। जब तक हम इन दोनों समूहों को अलग नहीं करेंगे, गुजरात के लोग हम पर भरोसा नहीं करेंगे। गुजरात के लोग राजनीतिक विकल्प की तलाश में हैं, न कि बी टीम (भाजपा की) की... अगर हमें सख्त कार्रवाई करने और पार्टी से 30-40 लोगों को निकालने की जरूरत है, तो हमें ऐसा करना चाहिए।''

उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी के भीतर से ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को छांटना और अलग करना उनकी जिम्मेदारी है। राहुल गांधी ने गुजरात में पार्टी के भीतर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, "आप अंदर से (कांग्रेस पार्टी) भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। देखते हैं कि जब आप बाहर से (भाजपा के लिए) काम करेंगे तो क्या होगा। आप (भाजपा के भीतर) जगह नहीं बना पाएंगे। आपको बाहर निकाल दिया जाएगा।"

राहुल गांधी ने बताया कैसे गुजरात में कांग्रेस होगी मजबूत

गुजरात में पिछले एक दशक में कांग्रेस के निर्वाचित नेताओं और विधायकों का भाजपा में जाना लगातार जारी रहा है। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी गुजरात में 30 साल से सत्ता से बाहर है और अगर वह राज्य के लोगों से फिर से जुड़ने की योजना बना रही है तो पार्टी का नियंत्रण ऐसे लोगों के हाथ में होना चाहिए जिनकी रगों में 'कांग्रेस का खून' बह रहा हो।

उन्होंने कहा, 'लोगों से जुड़ना महत्वपूर्ण है। हमने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए दिखाया कि यह संभव है। हमारे नेताओं, जिनमें मैं भी शामिल हूं को गुजरात में लोगों और उनके घरों के बीच जाना चाहिए। हमें उनकी आवाज सुनने की जरूरत है। हम उनके भविष्य, उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और कारोबार के लिए क्या कर सकते हैं? हमें उनकी बात सुनने जाना चाहिए। भाषण देने नहीं। हम यह आसानी से कर सकते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+