FASTag नहीं, अब बैंक अकाउंट से सीधा कटेगा टोल टैक्स! जानें कब से लागू होगा नया ऑटो डेबिट सिस्टम?
FASTag New Auto Debit System: हाइवे पर टोल प्लाजा पर अब लगने वाली लंबी लाइनों से जल्द ही मुक्ति मिलेगी। सरकार बहुत जल्दी वाहन चालकों के लिए नया ऑटो डेबिट सिस्टम पेश कर सकती है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से टोल प्लाजा पर रुकने का झंझट खत्म हो जाएगा और वाहन चालकों का कीमती समय बचेगा।

अभी फास्टैग में रिचार्ज नहीं होने, बैलेंस कम होने जैसी स्थिति में टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में इस समस्या के समाधान के लिए NHAI नया ऑटो डेबिट सिस्टम लागू करने पर विचार कर रहा है।
कैसे काम करेगा यह नया ऑटो डेबिट सिस्टम? (Fastag New Auto Debit System Work Process)
सरकार जल्द ही टोल प्लाजा पर ऑटो डेबिट सिस्टम लागू करने पर विचार कर रही है। जिसके तहत फास्टैग, स्मार्ट नंबर प्लेट और बैंक को जोड़ने का काम किया जाएगा। यानी फास्टैग और बैंक अकाउंट को लिंक किया जाएगा। जब कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरेगा, तो उसकी नंबर प्लेट को स्कैन किया जाएगा और टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा। यानी टोल टैक्स फास्टैग अकाउंट की जगह सीधा बैंक अकाउंट से काटा जाएगा।
यह प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित होगी, जिससे मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं रहेगी। इस सिस्टम के लागू होने से टोल प्लाजा पर बिना रुके गाड़ियां निकल सकेंगी और जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम
सरकार मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम पर भी तेजी से काम कर रही है। यह सिस्टम सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से टोल टैक्स के ऑटोमेटिक कलेक्शन की प्रक्रिया को और भी आसान बनाएगा। इस सिस्टम को लागू करने से पहले डेटा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किए गए हैं। यह तकनीक भविष्य में टोल टैक्स कलेक्शन के तरीके को पूरी तरह से बदल देगी।
कब से लागू होगा नया ऑटो डेबिट सिस्टम? (When will the new auto debit system be implemented?)
यह नया ऑटो डेबिट सिस्टम अगले महीने से लागू होने की संभावना है। फिलहाल, सरकार बैंकों और अन्य संबंधित पक्षों से बातचीत कर रही है। पहले चरण में, इसे देश के चार लेन या उससे ज्यादा लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू किया जाएगा। इस प्रणाली के सफल होने के बाद, इसे धीरे-धीरे अन्य राजमार्गों और सड़कों पर भी लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications