Women's Day 2025: महिला दिवस के मौके पर PM मोदी का ट्विटर हैंडल चलाएंगी ये महिलाएं, जानें क्यों?
International Women's Day 2025: दुनियाभर में आज 08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं को इस खास दिन की बधाई दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, ''हम #महिलादिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है।''
पीएम मोदी ने इसके आगे लिखा, ''आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया प्रॉपर्टीज उन महिलाओं द्वारा संभाली जाएंगी जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं!'' पीएम मोदी ने महिला दिवस से पहले 07 मार्च की शाम को भी कहा था कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन महिलाओं को सौंपेंगे।

गुजरात के सूरत में सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान के शुभारंभ के दौरान बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था, ''अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन महिलाओं को सौंप दूंगा।'' असल में पीएम मोदी साल 2020 से ऐसा करते आ रहे हैं। साल 2020 में पीएम मोदी ने सबसे पहले ये ऐलान कर सबको चौंका दिया था कि महिला दिवस पर उनका सोशल मीडिया हैंडल प्रेरणादायक महिलाएं चलाएंगी।
PM मोदी महिला दिवस के अवसर पर लखपति दीदियों से करेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 08 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले में लखपति दीदियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी रैली को भी संबोधित करेंगे। वहीं महिला दिवस के अवसर पर महिला एंव बाल विकास मंत्रालय कई कार्यक्रमों का भी आयोजन कर रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग देश के 9 राज्यों में 21 प्री मैरिटल काउंसलिंग सेंटर्स आज लॉन्च करेगा।












Click it and Unblock the Notifications