दिल्ली भाजपा सरकार ने महिला दिवस पर लॉन्च की महिला समृद्धि योजना, इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
Mahila Samridhi Yojana: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर भारतीय जनता पाटी के महिला मोर्चा द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयेाजित किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत भाजपा महिला मोर्चा की दिग्गज महिला नेताओं के अलावा हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना का ऐलान किया। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को दिल्ली सरकार की ओर से हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

बता दें भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय दिल्ली की महिलाओं की आर्थिक सहायता देने के लिए इस योजना को लागू करने का वादा किया था। वहीं भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री ने भी जल्द ये योजना को लागू करने की बात कही थी।
वहीं आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए महिला समृद्धि योजना की शुरूआत कर दी है। जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली इस योजना के लिए अब रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा।
जेपी नड्डा ने महिलाओं के लिए योजना की घोषणा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अवसर पर इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि "मुझे आज, मुझे खुशी है, और मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि महिला समृद्धि योजना के लिए, उन्होंने दिल्ली में इसे लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।"
दिल्ली सीएम ने बताया योजना के लिए कब शुरू होगा रिजस्ट्रेशन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा ने कहा आज महिला दिवस के अवसर पर हमारी कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई है और इस योजना के क्रियान्वयन के लिए दिल्ली के बजट में 5100 रुपये का प्रवाधान किया गया है। सीएम ने बताया हमने एक समिति बनाई है जिसका नेतृत्व मैं करूंगी और योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होगा, जल्द ही पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा की अघ्यक्ष बोलीं- हम हर वादा पूरा करेंगे
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा "महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास हमारे लिए सिर्फ एक नारा नहीं है। हम दिल्ली की महिलाओं को धन्यवाद देते हैं और वादे के मुताबिक सरकार ने इस योजना को मंजूरी दी है। हम पीएम मोदी के समर्थन से हम अपने सभी वादे पूरे करेंगे। हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरा किया जाएगा।"
#WATCH | Delhi government approves 'Mahila Samridhi Yojana' to provide Rs 2500 to women | Delhi CM Rekha Gupta says, "Today is Women's Day. We had our cabinet meeting today, and our cabinet has approved the scheme - the promise that we made during the Delhi elections to provide… pic.twitter.com/SNuhRAv7PY
— ANI (@ANI) March 8, 2025












Click it and Unblock the Notifications