Womens Day 2025 Poems-Speech: 'मां के रूप में जन्म देती,बहन बनकर स्नेह लुटाती'
Womens Day 2025 Poems: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) है, हर साल 8 मार्च को ये दिन मनाया जाता है। आज के दिन नारी शक्ति को सलाम किया जाता है। ये दिन उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर होता है।
इस खास मौके पर कई कवियों और लेखकों ने महिलाओं की महिमा का गुणगान करते हुए सुंदर कविताएँ लिखी हैं।

महिला दिवस पर पढ़ें ये खास कविताएं (Womens Day 2025)
नारी तू शक्ति है
नारी तू सृजन की ज्योति,हर संकट में देती रोशनी।
हैप्पी महिला दिवस 2025
==============================================
तू बेटी, बहन, अर्धांगिनी,हर रूप में तू पूजनीय।
तेरी करुणा, तेरी ममता,जग में सबसे अद्वितीय।
हैप्पी महिला दिवस 2025
==========================================
जहाँ नारी का होता मान,वह स्थान है स्वर्ग समान।
इज्जत देना उसको सीखो,नारी बिन अधूरा जहान।
हैप्पी महिला दिवस 2025
==========================================
माँ के रूप में जन्म देती,बहन बनकर स्नेह लुटाती।
पत्नी बनकर साथ निभाती,बेटी बन आँगन महकाती।
हैप्पी महिला दिवस 2025
===================================
अबला नहीं सबला है नारी,अब बदल रही है हर सवारी।
शिक्षा-दीक्षा, ज्ञान का दीपक,अब नारी की ही है बारी।
हैप्पी महिला दिवस 2025
===========================================
यहां पढ़ें महिला दिवस पर प्रभावशाली भाषण Womens Day 2025)
महिलाएं केवल घर की देखभाल करने वाली नहीं हैं, वे समाज की आधारशिला भी हैं। रानी लक्ष्मीबाई, कल्पना चावला, किरण बेदी, सायना नेहवाल और मैरी कॉम जैसी महान महिलाओं ने सिद्ध किया है कि यदि महिलाओं को सही अवसर दिए जाएँ, तो वे किसी भी क्षेत्र में असाधारण कार्य कर सकती हैं।
आज भी कई महिलाएं भेदभाव, असमानता, घरेलू हिंसा और शिक्षा की कमी जैसी समस्याओं का सामना कर रही हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर लड़की को पढ़ने, बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार मिले।












Click it and Unblock the Notifications