Womens Day 2025: 'कमजोर नहीं, कोमल हैं हम', महिला दिवस पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
Womens Day 2025: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, जो महज एक तारीख नहीं है बल्कि ये दिन है नारी शक्ति को सम्मान देने का और उनके अधिकारों को रूबरू कराने का। कहते हैं कि एक बेटा अगर पढ़ता है तो घर शिक्षित होता है लेकिन अगर एक बेटी पढ़ती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है। नारी केवल फूल सी नाजुक नहीं है बल्कि वो मां दुर्गा का भी रूप है।

महिलाएं अगर घर में रोटी बना सकती हैं तो वहीं नारी आकाश में रॉकेट भी उड़ा सकती हैं। नारी शक्ति के दिन को आप भी यादगार बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं बेहतरीन संदेश जिन्हें आप अपनों को भेजकर हमेशा के लिए इस दिन को यादगार बनाएं।
महिला दिवस पर भेजें बधाई संदेश (Womens Day 2025)
- आपको आज और हमेशा प्यार, आनंद और सम्मान मिले, हैप्पी महिला दिवस।
- नारी तो शक्ति का पर्याय है, महिला दिवस की शुभकामनाएं।
- नारी को ना समझ कमजोर, वो है मां काली का रूप, हैप्पी महिला दिवस।
- 'कमजोर नहीं, कोमल हैं हम', महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- जब महिलाएं दुनिया को चला रही हैं तो सुपरहीरो की क्या जरूरत है?" हैप्पी महिला दिवस।
- 'कमजोर नहीं हम, ना ही मजबूर', महिला दिवस की शुभकामनाएं।
- "नारी शक्ति का सम्मान करें, क्योंकि वही समाज की नींव है।"
हैप्पी महिला दिवस 2025 (Womens Day 2025)
- "महिलाओं के बिना यह संसार अधूरा है, उन्हें सशक्त करें और उनका सम्मान करें।"
- "महिला सशक्तिकरण का अर्थ है पूरे समाज का विकास।"
- "हर दिन महिला दिवस हो सकता है, अगर हम महिलाओं को समानता और सम्मान दें।"
- "नारी न होती तो यह दुनिया भी न होती, उसके संघर्ष और त्याग को सलाम।" हैप्पी महिला दिवस।
- वहीं मां और वही बहन... करो सम्मान दिल से। हैप्पी महिला दिवस।
- आज का दिन आपको याद दिलाता है कि आप कितने शक्तिशाली, प्रतिभाशाली और अजेय हैं!
- आपकी ताकत बेजोड़ है, और आपकी दयालुता अंतहीन है-
- अद्भुत बने रहें!जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, दूसरों को सशक्त बनाते रहें-आपकी यात्रा एक प्रेरणा है!
महिला दिवस कैसे मनाएं? (Womens Day 2025)
- आप अपने परिवार, वर्किंग स्टेशन पर महिलाओं का सम्मान करें।
- महिलाओं से शिक्षा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर बात करें उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।
- महिला उद्यमियों का समर्थन करें ।
- उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications