IND vs NZ Final Match Time: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कल कितने बजे से खेला जाएगा? कहीं बदल तो नहीं गया टाइम
IND vs NZ Final Match Time: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल अब बेहद करीब आ चुका है, और क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। भारत की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा खिताब जीतने पर हैं। यह मुकाबला न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए बल्कि देश भर के फैंस के लिए भी एक ऐतिहासिक अवसर है। फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
क्रिकेट की इस महाकुंभ में भारत के स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए तैयार हैं। अब फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि इस रोमांचक फाइनल का समय क्या है, और कहीं इस समय में कोई बदलाव तो नहीं हुआ। आइए, जानते हैं इस अहम मुकाबले की सारी डिटेल्स।

IND vs NZ Final Match Time: क्या बदला है मैच का समय?
कई क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल हो सकता है कि क्या मैच का समय बदला है या नहीं। तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि मैच का समय पहले से घोषित अनुसार ही रहेगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का समय
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मैच का टॉस दोपहर 2:00 बजे (IST) पर होगा और मुकाबला 2:30 बजे (IST) से शुरू होगा।
लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
अगर आप इस मुकाबले को टीवी पर देखना चाहते हैं तो इसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा यदि आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देखना पसंद करते हैं तो आपको जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मिल जाएगी, जिससे आप कहीं से भी इस रोमांचक मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।
न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications