अजमेर में वकील की हत्या पर उग्र प्रदर्शन, हिंसा के बीच कई शहर बंद, दुकानों में तोड़फोड़

वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाखेटिया की हत्या के विरोध में अजमेर, पुष्कर, नसीराबाद और ब्यावर में शनिवार को वकीलों ने उग्र प्रदर्शन किया। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर शहर पूरी तरह बंद रहा, लेकिन इस बंद के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं।

शहर में जबरन बंद, दुकानों पर हमला

सुबह से ही वकील बड़ी संख्या में कोर्ट के बाहर एकत्र हुए और हाथों में लाठियां लेकर बाजार की ओर निकल पड़े। उन्होंने कई दुकानों और मॉल में तोड़फोड़ की, कई व्यापारियों से झड़प भी हुई। पुष्कर रोड और सिने वर्ल्ड स्थित शराब के ठेकों पर भी वकीलों का आक्रोश देखने को मिला, जहां एक ठेका संचालक और एक युवक के साथ मारपीट की गई।

Lawyers in Ajmer protest

प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन वे स्थिति को काबू करने में नाकाम दिखे। पंचशील स्थित सिटी स्क्वायर मॉल, रेलवे स्टेशन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जबरन बंद कराने के दौरान पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

गौरतलब है कि अधिवक्ता पुरुषोत्तम जाखेटिया पर कुछ दिनों पहले पुष्कर में डीजे बजाने के विरोध के चलते जानलेवा हमला हुआ था। गंभीर रूप से घायल जाखेटिया ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया, जिसके बाद वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया।

शहर में भय का माहौल, व्यापारियों में नाराजगी

वकीलों के उग्र प्रदर्शन और हिंसा से शहर में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने जबरन बंद कराने और तोड़फोड़ की घटनाओं पर नाराजगी जताई है। वहीं, आम जनता भी इस स्थिति से परेशान नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+