Breaking News: विनोद तावड़े ने राहुल गांधी, खड़गे और सुप्रिया सुले को लीगल नोटिस भेजा
Aaj ki Taja Khabar Breaking News: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार यानी 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल काफी रोमांचक रहा। भारत ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 150 रन बनाए थे, जो उम्मीद से बेहद कम स्कोर था। वहीं, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। दोनों राज्यों में इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में AQI 400 के पार है। पीएम नरेंद्र मोदी गुयाना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

देश दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
IPL 2025 Auction: मेगा ऑक्शन में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा
IPL 2025 Auction: मेगा ऑक्शन में बल्लेबाजों का रहेगा दबदबा, यहां देखें सभी के नाम की पूरी लिस्ट
Gautam Adani के खिलाफ अरेस्ट वारंट! क्या होंगे अब गिरफ्तार?
Gautam Adani के खिलाफ अरेस्ट वारंट! क्या होंगे अब गिरफ्तार? WhiteHouse बोला- भारत संग निपट लेंगे
Jharkhand Election Result 2024: कितने बजे आएगा पहला रुझान?
Jharkhand Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव मतगणना की कैसी है तैयारी? कितने बजे आएगा पहला रुझान?
पहले दिन का खेल खत्म, जानिए किसका पलड़ा भारी
जो हारी हुई बाजी जीता दे उसे बुमराह कहते हैं! पहले दिन का खेल खत्म, जानिए किसका पलड़ा भारी
10 नक्सलियों को मार गिराने के बाद जवानों ने जश्न मनाया
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराने के बाद DRG (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों ने जश्न मनाया।
#WATCH छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ के दौरान 10 नक्सलियों को मार गिराने के बाद DRG (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों ने जश्न मनाया। pic.twitter.com/qB4boSGAy9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2024
बुमराह का बदलापुर: 48 रनों पर पवेलियन लौटी ऑस्ट्रेलिया की आधी से ज्यादा टीम
बुमराह का बदलापुर: 48 रनों पर पवेलियन लौटी ऑस्ट्रेलिया की आधी से ज्यादा टीम, बुमराह-सिराज का कहर
वायु प्रदूषण पर सख्त SC, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
'क्यों नहीं लग रहा ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध', वायु प्रदूषण पर सख्त SC, दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
बिलियन के मुनाफे में भतीजे सागर के 'रिश्वत नोटों' का खेल
बिलियन के मुनाफे की योजना में भतीजे सागर के 'रिश्वत नोटों' का खेल, चाचा गौतम के चहरे पर भष्ट्राचार का लेप!
अडानी ने की थी जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात, क्या बोली YSRP?
Gautam Adani Row: अडानी ने की थी जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात, क्या बोली YSRP?
कनाडा सरकार ने भारतीयों की जांच का आदेश लिया वापस
कनाडा सरकार ने भारतीयों की जांच का आदेश लिया वापस, अब एयरपोर्ट पर नहीं होगी चेकिंग
झारखंड में कितने बजे से आएंगे चुनाव परिणाम?
झारखंड में कितने बजे से आएंगे चुनाव परिणाम? कहां देखें लाइव रिजल्ट, किन नेताओं की साख दांव पर, हर जानकारी?
सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा
मणिपुर में आंदोलन के दौरान मंत्री और विधायकों के आवासों पर हमले पर सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, "मैंने इसकी निंदा की है। जो लोग वास्तव में निर्दोष लोगों की हत्याओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, वे सच्चे हैं, हम उनके आंदोलन का समर्थन करते हैं क्योंकि हर किसी को लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का अधिकार है। लेकिन लोकतांत्रिक आंदोलन के नाम पर कुछ गिरोहों ने लूटपाट की है मंत्रियों के घरों को जला दिया और उनकी संपत्तियों को लूट लिया, इसलिए, हमने पहले ही उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।हमने पहले ही सीसीटीवी के माध्यम से पहचान कर ली है कि कौन-कौन है और मुझे यह सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने में शर्म आती है कि मणिपुर में यह हो रहा है और आंदोलन के नाम पर लूटपाट हो रही है। ये शर्म का मुद्दा है। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।"
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट किया
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने ट्वीट किया, "सुरक्षा बलों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया..."
Adani Share Crash: लगातार दूसरे दिन क्रैश हुए अडानी ग्रुप के शेयर
Adani Share Crash: लगातार दूसरे दिन क्रैश हुए अडानी ग्रुप के शेयर, निवेशकों के डूबे करोड़ों
Adani: शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने इस्तीफे का किया ऐलान
Adani Bribe Row: गौतम अडानी के खिलाफ जांच कर रहे शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने इस्तीफे का किया ऐलान
महाराष्ट्र चुनाव परिणाम से पहले सीएम पद को लेकर खींचतान शुरू
महाराष्ट्र चुनाव परिणाम से पहले सीएम पद को लेकर खींचतान शुरू, MVA और महायुति में पड़ी दरार!
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाकर्मियों की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाकर्मियों की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में 10 नक्सली ढेर
मछली पकड़ने वाले जहाज से टकराई भारतीय नौसेना की पनडुब्बी
गोवा तट पर भारतीय नौसेना की पनडुब्बी एक मछली पकड़ने वाले जहाज से टकरा गई। नाव पर सवार 13 मछुआरों में से 11 को पहले ही बरामद कर लिया गया। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना मछली पकड़ने वाले जहाज के चालक दल के दो सदस्यों की खोज के लिए अभियान चला रही है।
कनाडाई मीडिया के फेक प्रोपेगेंडा पर अब कानाडा सरकार का आया बयान
कनाडा के जस्टिन ट्रूडो सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी और एस जयशंकर को कनाडा में आपराधिक गतिविधियों से जोड़ने वाले मामले से इनकार कर दिया है। कनाडा की सरकार ने कहा है कि हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में पीएम नरेंद्र मोदी और एस जयशंकर का कोई हाथ नहीं है। इसके सबूत भी हमारे पास नहीं हैं। कनाडाई मीडिया में आई रिपोर्ट का भी सरकार ने खंडन किया है।












Click it and Unblock the Notifications