बुमराह का बदलापुर: 48 रनों पर पवेलियन लौटी ऑस्ट्रेलिया की आधी से ज्यादा टीम, बुमराह-सिराज का कहर

India vs Australia, 1st Test: शुक्रवार यानी 22 नवंबर से पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज किया गया। सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में दो खिलाड़ियों हर्षित और नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करने का मौका मिला।

भारत ने बनाए 150 रन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज मिलकर 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए और 49.3 ओवर में ही पूरी टीम आउट हो गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत 37 रन और केएल राहुल 26 रन बना सके। भारत की शुरुआत काफी खराब रही, जिसमें यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल दोनों ही बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।

India vs Australia 1

कोहली का खराब फॉर्म जारी

इसके बाद विराट कोहली (5 रन) और ध्रुव जुरेल (11 रन) भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। वॉशिंगटन सुंदर सिर्फ 4 रन बना सके। पंत और नीतीश रेड्डी ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसे पैट कमिंस ने तोड़ा। पंत के आउट होते ही भारतीय पारी 150 रन पर सिमट गई। हर्षित राणा सात रन और जसप्रीत बुमराह आठ रन बनाकर आउट हो गए।

जसप्रीत बुमराह का कमाल

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका जसप्रीत बुमराह ने 14 रन के स्कोर पर दिया, जब उन्होंने नाथन मैकस्वीनी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। मैकस्वीनी ने 10 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में लगातार दो विकेट लेकर हैट्रिक से चूक गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवें ओवर में बुमराह ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवा दिया, जो 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

भारतीय गेंदबाजों का जलवा

जसप्रीत बुमराह ने फिर उसी ओवर की अगली गेंद पर स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया, जिन्होंने बिना कोई रन बनाए पवेलियन की राह पकड़ी। ऑस्ट्रेलिया को 31 रन पर चौथा झटका लगा, जब डेब्यू कर रहे हर्षित राणा ने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया। हेड 13 गेंदों पर 11 रन बना सके। वहीं मोहम्मद सिराज ने मिचेल मार्श को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। बुमराह ने सबसे अधिक चार विकेट अब लेने में सफल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+