कनाडा सरकार ने भारतीयों की जांच का आदेश लिया वापस, अब एयरपोर्ट पर नहीं होगी चेकिंग
भारत और कनाडा के बीच पिछले काफी वक्त से तनाव बना हुआ है। इस बीच, ट्रूडो सरकार ने भारत आने वाले यात्रियों की एक्स्ट्रा सिक्योरिटी जांच की घोषणा की थी। वहीं, अब कनाडा सरकार इस फैसले पर बैकफुट पर आ गई। ट्रूडो सरकार ने दो दिन पहला दिया अपना यह आदेश अब वापस ले लिया है। इस आदेश के वापस लेने के बाद अब भारत आने वाली यात्रियों की जांच नहीं होगी।
कनाडाई ब्रॉडकास्टर CBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, यात्रियों को अब इन बढ़ी हुई जांचों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें, 20 नवंबर को कनाडा ने भारत की यात्रा करने वालों के लिए कड़ी सुरक्षा जांच की घोषणा की। संघीय परिवहन मंत्री अनीता आनंद ने कहा कि यह निर्णय "अत्यधिक सावधानी के चलते" लिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इन उपायों के क्रियान्वयन के दौरान यात्रियों को कुछ देरी हो सकती है। वहीं, अब अनीता आनंद ने सीबीसी न्यूज़ से पुष्टि की कि इस अतिरिक्त जांच प्रोटोकॉल हटा दिए गए हैं। कनाडाई एयर ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी अथॉरिटी (CATSA) इन उपायों को लागू करने के लिए जिम्मेदार थी।
अस्थायी सुरक्षा उपायों में यात्रियों की शारीरिक जांच और उनके कैरी-ऑन बैग को एक्स-रे मशीनों से स्कैन करना शामिल था। दरअसल, अक्टूबर में नई दिल्ली से शिकागो जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद अतिरिक्त जांच शुरू की गई थी। विमान को कनाडा के इकालुइट की ओर मोड़ दिया गया था, लेकिन गहन जांच के बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 जून 2023 को कनाडा के सरे में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से कनाडा और भारत के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। हालांकि, ट्रूडो ने अपने आरोपों का समर्थन करने के लिए सबूत नहीं दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications