जो हारी हुई बाजी जीता दे उसे बुमराह कहते हैं! पहले दिन का खेल खत्म, जानिए किसका पलड़ा भारी

India vs Australia, 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार यानी 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल काफी रोमांचक रहा। भारत ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 150 रन बनाए थे, जो उम्मीद से बेहद कम स्कोर था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को बढ़त बनाने का अच्छा मौका था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी भी पूरी तरह से फ्लॉप रही और वे सात विकेट खोकर 67 रन ही बना पाए, जिससे भारतीय टीम को फिलहाल एक बड़ी बढ़त मिल गई है।

ऑस्ट्रेलिया भारत से 83 रन पीछे

ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज ने 20 रन का आंकड़ा भी नहीं पार किया जो उनकी बल्लेबाजी की कमजोरी रही। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को बुरी तरह से झकझोर दिया। बुमराह की शानदार गेंदबाजी ने भारत को मैच में मजबूत स्थिति में ला दिया है और इस समय ऑस्ट्रेलिया भारत से 83 रन पीछे है।

India vs Australia 1

तेज गेंदबाजों का रहा है दबदबा

पर्थ की पिच पर गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। भारत की गेंदबाजी ने पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया को दवाब में डालने का काम किया। अब यह देखने वाली बात होगी कि ऑस्ट्रेलिया के बचे हुए बल्लेबाज किस तरीके से भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हैं। फिलहाल भारत का पलड़ा इस टेस्ट में भारी दिखाई पड़ रहा है। भारत के पास इस मुकाबले में पकड़ बनाने का बेहतरीन मौका होगा।

जो हारी हुई बाजी जीता दे उसे बुमराह कहते हैं!

जसप्रीत बुमराह के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी जमकर ताऱीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जो हारी हुई बाजी जीता दे उसे बुमराह कहते हैं। इसके अलावा भी फैंस की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जसप्रीत बुमराह दुनिया के सिर्फ दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने स्टीव स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट करने में कामयाबी हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+