Adani Bribe Row: गौतम अडानी के खिलाफ जांच कर रहे शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने इस्तीफे का किया ऐलान

Adani Bribe Row: अडानी ग्रुप के फाउंडर गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में जिस तरह से भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उसके बाद गौतम अडानी की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिका में अरेस्ट वारंट तक जारी कर दिया गया है।

गौतम अडानी और उनके सहयोगियों के खिलाफ अमेरिकी संस्था सिक्योरिटीएंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस बीच बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि एसईसी के मुखिया गैरी गेंस्टर अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

gautam adani

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अगले वर्ष 20 जनवरी को अपना पदभार संभालेंगे आधिकारिक तौर पर गेंस्टर का कार्यकाल पांच वर्ष का है और यह 2026 में खत्म हो रहा है। लेकिन गेंस्टर ने इससे पहले ही अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है।

अहम बात है कि खुद डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने प्रशासन में होने वाले अधिकारियों नाम का ऐलान कर रहे हैं। ऐसे में गेंस्टर ने पहले ही अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है।

गौर करने वाली है कि गौतम अडानी और उनके साथ अन्य सहयोगियों के खिलाफ अमेरिका में आरोप लगे हैं। इन लोगों पर भ्रष्टाचार और घूसखोरी के आरोप लगे हैं। इन आरोपों के चलते दुनियाभर में हड़कंप मच गया है।

अडानी ग्रुप के शेयर्स में भी बड़ी गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। कई देश अडानी ग्रुप के साथ अपने कारोबारी रिश्तों और प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं और उन्हे रद्द करने की तैयारी कर रहे हैं।

अमेरिकी एजेंसी ने आरोप लगाया है कि गौतम अडानी ने भारत में प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए अधिकारियों को तकरीबन 2200 करोड़ रुपए यानि 265 मिलियन डॉलर की घूस दी है। इसमे गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी का भी नाम शामिल है।

आरोप है कि इन लोगों ने महंगी बिजली खरीदने के लिए ओडिशा और आंध्र प्रदेश के अधिकारियों को रिश्वत दी। अमेरिकी एजेंसियों का आरोप है कि अडानी ग्रुप ने इस बात की जानकारी अमेरिकी निवेशकों से छिपाई है, जोकि धोखाधड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+