महाराष्ट्र चुनाव परिणाम से पहले सीएम पद को लेकर खींचतान शुरू, MVA और महायुति में पड़ी दरार!
Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर शनिवार को आएगा। एग्ज्जिट पोल रिजल्ट में अधिकांश ने राज्य में महायुति गठबंधन की सरकार की वापसी की भविष्यवाणी की है। हालांकि कुछ एग्जिट पोल ने विपक्षी महाविकास अघाड़ी भी जीत का अनुमान लगाया है।
महायुति या महाविकास अघाड़ी किसकी सरकार बनेगी ये तो 23 नवंबर को ही पता चलेगा लेकिन विधानसभा चुनाव के नजीते आने से पहले ही महायुति के साथ विपक्षी महाविकास अघाड़ी में सीएम पद के लिए खींचतान शुरू हो चुकी है। चुनाव परिणाम आने से पहले ही MVA और महायुति के सहयोगी दलों में मतभेद शुरू हो चुका है।

शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने कहा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एकनाथ शिंदे बनेंगे। एकनाथ शिंदे के सीएम के रूप में बने रहने पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में अत्यधिक वोटिंग शिंदे की अपील का सबूत है। हमने शिंदे को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा है और लोगों ने हमें वोट दिया है। इसलिए हमें लगता है कि सीएम बनना शिंदे का अधिकार है और वे सीएम बने रहेंगे।
वहीं भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता चाहते हैं कि देवेंद्र फडणनवीस सीएम बनेंगे। उन्होंने कहा "हमारे कार्यकर्ताओं को लगता है कि फडणवीस को मुख्यमंत्री बनना चाहिए, शिंदे के कार्यकर्ताओं को लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए। केंद्रीय नेतृत्व को फैसला करना है।"
राज्य प्रमुख नाना पटोले की अगुआई वाली कांग्रेस पार्टी ने सरकार गठन में नेतृत्व के लिए खुद को दावेदार के रूप में पेश किया। नाना पटोले ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली एमवीए पर भरोसा जताते हुए महाराष्ट्र में उसकी सरकार बनने की भविष्यवाणी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा "महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में एमवीए की सरकार बनेगी। जिस तरह से वोटिंग ट्रेंड सामने आ रहे हैं, जिस तरह से लोग बात कर रहे हैं, उस आधार पर कांग्रेस के ज्यादातर उम्मीदवार चुने जाएंगे। सीएम एमवीए से ही होगा।"
वहीं नाना पटोले के इस बयान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर पटोले सीएम बनना चाहते हैं, तो कांग्रेस आलाकमान को उनके नाम की घोषणा करनी चाहिए और कहा कि एमवीए साझेदार हैं मिलकर तय करेंगे अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार
सीएम पद के लिए तमाम खींचतान के बीच, शिवसेना मंत्री दीपक केसरकर ने यह कहा कि "यदि आवश्यक हुआ, तो महायुति निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाएगी"
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications