Adani Share Crash: लगातार दूसरे दिन क्रैश हुए अडानी ग्रुप के शेयर, निवेशकों के डूबे करोड़ो

Adani Group Share Crash: अडानी ग्रुप के शेयर्स में लगातार गिरावट का दौर जारी है। अमेरिका में जिस तरह से गौतम अडानी के खिलाफ घूसखोरी का आरोप लगा और उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ, उसके बाद अडानी ग्रुप के सभी शेयर क्रैश हो गए। चार शेयरों में तो 20 फीसदी का लोवर सर्किट लग गया।

अकेले एक दिन में निवेशकों के करोड़ों रुपए डूब गए। गिरावट का यह दौर आज भी जारी है। आज भी अडानी ग्रुप के सभी शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रही है।

adani share

अडानी इंटरप्राइजेज शेयर की बात करें तो इसमे 3.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 80 अंकों की गिरावट के साथ शेयर 2104 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं अडानी पावर में 2.78 फीसदी की गिरावट हुई है और यह शेयर 464 पर ट्रेड कर रहा है। अडानी सॉलन्यूशन की बात करें तो इसमे 8 फीसदी से अधिक की गिरावट है। 55 अंकों की गिरावट के साथ यह शेयर 643 पर ट्रेड कर रहा है।

अडानी पोर्ट में भी यही सिलसिला देखने को मिल रहा है। इसमे 3.23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। यह शेयर 35 अंकों की गिरावट के साथ 1079 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि अडानी ग्रीन के शेयर में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 93 अंकों की गिरावट के साथ यह 1054 पर ट्रेड कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+