Breaking News LIVE: महादेव बेटिंग एप केस में ईडी ने 388 करोड़ की संपत्ति अटैच की
Aaj ki Taja Khabar Breaking News: इंडिया गठबंधन में एक बार फिर से तकरार शुरू हो गई है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। हालांकि ममता बनर्जी का सपा ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र में एक के बाद एक हार के बाद यह गठबंधन को मजबूत करने का काम करेगा। दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह आज देखने को मिली है। विरोध प्रदर्शन कर किसान नेताओं ने 'दिल्ली चलो' मार्च वापस लिया है, वे शंभू बॉर्डर पर फिलहाल हैं।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए आप इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें
LIVE Feed
लखनऊ के हजरतगंज थाना इलाके के स्टूडियो में लगी आग
यूपी: लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में फोटो स्टूडियो कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। स्थिति पर नियंत्रण के प्रयास जारी हैं।
कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन को 'बड़े भाई' की तरह चलाया: अजय राय
कांग्रेस ने जिस तरह से भारत गठबंधन को चलाया है, वैसा कोई और नहीं चला सकता। निश्चित तौर पर कांग्रेस ने बड़े भाई की भूमिका में रहकर काम किया है। सभी को साथ लेकर और केवल कांग्रेस (भारत गठबंधन को) आगे ले जाएगी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
दिल्ली-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही
दिल्ली-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है, जहां किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के अनुसार, 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा।
जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा
जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "INDIA गठबंधन तार-तार हो चुका है...अब अगली लड़ाई INDIA गठबंधन और INDIA गठबंधन के जो राज्य के नेतृत्व हैं उनके बीच में होगी। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मोर्चा संभाले हुए हैं, कहीं ममता बनर्जी मोर्चा संभाले हुए हैं, कहीं अरविंद केजरीवाल मोर्चा संभाले हुए हैं। कांग्रेस पार्टी इनके कंधों पर चढ़कर राजनीति करना चाहती है..."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा
अहमदाबाद में आयोजित कार्यकर सुवर्ण महोत्सव को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कार्यकर सुवर्ण महोत्सव सेवा के 50 वर्ष की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। 50 वर्ष पहले स्वयं सेवकों का रजिस्ट्रेशन करके उन्हें सेवा कार्यों से जोड़ने की शुरूआत हुई। उस समय कार्यकर्ताओं के रजिस्ट्रेशन कराने के बारे में कोई सोचता भी नहीं था।आज ये देखकर बहुत खुशी होती है कि BAPS के लाखों कार्यकर पूरी श्रद्धा और समर्पण से सेवा कार्यों में जुटे हैं, जो किसी संस्था के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है..."
PTI भर्ती परीक्षा राजस्थान: 244 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी से हटाया जाएगा
PTI भर्ती परीक्षा राजस्थान: 244 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी से हटाया जाएगा, शिक्षामंत्री ने की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर मिली जान से मारने की धमकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप पर आया मैसेज
Khan Sir: पटना पुलिस ने बताया 'गिरफ्तारी वाली स्टोरी' के पीछे की असली कहानी
'खान सर खुद आए थे थाने में', अब पटना पुलिस ने बताया 'गिरफ्तारी वाली स्टोरी' के पीछे की असली कहानी
IND vs AUS: क्या ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी?
IND vs AUS: क्या ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी? तीसरे टेस्ट से पहले आई बड़ी खबर
अरविंद केजरीवाल ने कहा
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली की कानून व्यवस्था बहुत भयावह हो गई है। खुलेआम गोलीबारी हो रही है, चाकूबाजी हो रही है। अपराधियों की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि वो खुलेआम दिल्ली की सड़कों पर गोलीबारी कर रहे हैं। पिछले डेढ़ महीने में दिल्ली में कई गैंगवार और गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम करोड़ों रुपए की फिरौती के लिए कॉल आ रहे हैं। दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सीधे गृह मंत्री यानी अमित शाह की है लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं है। अमित शाह जी कहां हैं?"
इंडिया गठबंधन में खुलकर सामने आई फूट
इंडिया गठबंधन में खुलकर सामने आई फूट, ममता के समर्थन में उतरी सपा, कांग्रेस पर साइडलाइन का खतरा
क्या 'मिलॉर्ड' कर रहे हैं SC की अवमानना?
क्या 'मिलॉर्ड' कर रहे हैं SC की अवमानना? बाबरी मस्जिद-राम मंदिर केस के फैसले पर रिटायर्ड जज ने क्यों उठाए सवाल
दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा
दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने कहा, "राम जानकी विवाह के लिए बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया, बिना SHO को सूचित किए। जब जुलूस वाजिदपुर मस्जिद के पास पहुंचा तो दो समूहों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। SHO और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। हम CCTV के आधार पर लोगों की पहचान कर रहे हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी तक स्थिति शांतिपूर्ण है। हम जांच कर रहे हैं। लोगों के बयान लिए जा रहे हैं..."
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार ने कहा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार ने कहा, "आज विपक्ष ने वॉकआउट किया है...चुनाव हुआ है और लोगों ने (हमें) जिताया है और अभी वॉकआउट करने से कुछ नहीं होने वाला है। अगर उनको कुछ करना है तो चुनाव आयोग के सामने जाना चाहिए..."
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिन्दू बड़ी संख्या में अपराधों का शिकार हो रहे हैं। उनमें से ज्यादातर दलित हैं कमजोर तबके के लोग हैं.... कांग्रेस पार्टी चुप है और अब केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल संभल चिल्ला रही है। इस मामले में कांग्रेस, सपा और उसके समर्थक एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार जो भाजपा के नेतृत्व में चल रही है उसे अपनी जिम्मेदारी को आगे बढ़ चढ़ कर निभाए। ताकि दलित वर्ग के लोग जो शोषण का शिकार हो रहे हैं उन्हें और ज्यादा शिकार ना होना पड़े... या फिर कांग्रेस की जिस गलती का उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है उन्हें वहां की सरकार से बात-चीत कर भारत वापस लाया जाए।"
क्या सच में नाराज हैं एकनाथ शिंदे, खुद देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब
क्या सच में नाराज हैं एकनाथ शिंदे, खुद देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब
पति ने पहले डांटा, फिर दे दिया तीन तलाक
पत्नी यूट्यूब पर देख रही थी संभल हिंसा का वीडियो, पति ने पहले डांटा, फिर दे दिया तीन तलाक, SSP से शिकायत
39 साल की उम्र में कॉमेडियन कबीर 'कबीजी' सिंह की मौत
39 साल की उम्र में कॉमेडियन कबीर 'कबीजी' सिंह की मौत, जानें कैसे गई जान
पीएम मोदी से शाही इमाम की भावुक अपील ने जीता लोगों का दिल
'देश के मुसलमानों से बात कीजिए', पीएम मोदी से शाही इमाम की भावुक अपील ने जीता लोगों का दिल
खान सर को पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में?
खान सर को पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में? आखिर क्यों पटना में कर रहे हैं वो विरोध प्रदर्शन, जानें सबकुछ?
बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा
दिल्ली: किसानों के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ''हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में किसानों का सबसे ज्यादा सम्मान किसी ने किया है तो वह पीएम मोदी हैं। समय-समय पर पीएम मोदी और भारत सरकार ने किसानों के लिए कई कदम उठाए हैं। कृषि क्षेत्र का विकास अगर अभी भी कुछ बाकी है तो किसानों को कृषि मंत्री और अन्य सरकारी अधिकारियों से मिलना चाहिए और अपनी जरूरतों को सामने रखना चाहिए। सरकार किसानों की बात समझती है।"












Click it and Unblock the Notifications