तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा, 5 की मौत, एक घायल
तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार तेलंगाना के यदादरी भोंगीर जिले के जलालपुर गांव में हुआ है। यहां कार में छह लोग सवार थे, लेकिन रास्ते में कार नियंत्रण से बाहर चली गई, जिसमे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
जिन लोगों की मौत हुई है,वह हैदराबाद के एलबी नगर के रहने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार ये लोग नशे की हालत में थे। ये सभी लोग देर रात घर से निकले थे और सुबह-सुबह नशे की हालत में गांव के लिए निकले थे। जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है उनकी पहचान वामसी, दिगनेश, हर्षा, बालू, विनय है। जबकि मनिकनाथ इस हादसे में घायल हुआ है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव को उनके परिवारों को भेजा जा रहा है। हादसा किस वजह से हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार काफी तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी झील में गिर गई।












Click it and Unblock the Notifications