39 साल की उम्र में कॉमेडियन कबीर 'कबीजी' सिंह की मौत, जानें कैसे गई जान
kabir kabeezy Singh Death: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मशहूर कॉमेडियन और 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' के सेमी फाइनल तक पहुंचने वाले कंटेस्टेंट कबीर कबीजी सिंह की अचानक मौत हो गई है। उन्होंने 39 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
कॉमेडियन कबीर सिंह का शव घर पर मिला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर और कॉमेडियन कबीर कबीजी सिंह का शव उनके कैलिफोर्निया स्थित घर में मिला है। पुलिस कॉमेडियन की अचानक हुई मौत की जांच कर रही है। हालांकि कबीर के एक दोस्त ने बताया है कि कॉमेडियन की मौत नींद में ही हुई है।

39 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
ऐसे में माना जा रहा है कि कबीर की मौत प्राकृतिक कारणों के चलते ही हुई है। फिलहाल कबीर का परिवार और पुलिस टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कबीर कबीजी सिंह ने सिर्फ 39 साल की उम्र में ही इस दुनिया को यूं अचानक अलविदा कह दिया है।
कबीर सिंह की मंगेतर ने बताई मौत की खबर
कबीर की मौत से मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। पीपल की रिपोर्ट के अनुसार कबीर सिंह की मंगेतर ने उनकी मौत के बारे में लोगों को बताया है और कहा है कि कबीर का निधन गत 4 दिसंबर 2024 को ही हो गया था।
The shocking death of Kabir Kabeezy Singh has been announced. The comedian was only 39 years old. His death was confirmed by his fiancee, and while no exact cause has been revealed for his death, TMZ has suggested that he may have passed away due to an undisclosed illness. pic.twitter.com/yq1fOyRfcp
— The Journal Post (@thejournalpost) December 6, 2024
कैन हैं कॉमेडियन कबीर कबीजी सिंह?
-पोर्टलैंड में भारतीय माता-पिता के घर जन्मे कबीर सिंह को बचपन से ही कॉमेडी करने का शौक था। वह 9 साल की उम्र से स्टेज पर परफॉर्म करते थे। इसके बाद उनका परिवार मुंबई वापस आ गया था।
-कबीर को अक्सर अमेरिकी बच्चे होने के कारण चिढ़ाया जाता था और इसलिए उन्होंने बात करने के लिए तीन अलग-अलग भाषाओं में महारत हासिल की थी।
-13 साल की उम्र में कबीर वापस अमेरिका चले गए थे। भारतीय-अमेरिकी होने के कारण वह दोनों देशों में अपनी कॉमेडी को लेकर चर्चा में रहे हैं।
-'फैमिली गाय' में अपने रोल के लिए मशहूर कॉमेडियन ने साल 2021 में 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इस शो में उन्होंने भारत का नाम रोशन कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।
-इस शो में कबीर सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और अपने काम के लिए उन्हें खूब पसंद किया गया था। आपको बता दें कि अमेरिकाज गॉट टैलेंट के सीजन 16 में जादूगर डस्टिन टेवेला विनर बने थे।












Click it and Unblock the Notifications