पहलगाम आतंकी हमले को लेकर PMO में हुई कई अहम बैठकें

Breaking News LIVE Updates: वक्फ संशोधन कानून को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट में 15 मई को अगली सुनवाई होगी, आपको बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय ने इन याचिकाओं पर सरकार से जवाब मांगा था। तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार का प्रहार जारी है, उसने न्यूज़ पोर्टल बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट का X अकाउंट को बैन कर दिया है। पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News

LIVE Feed
May 05, 2025, 7:08 PM IST

भारत-पाक तनाव के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, 7 मई को कई राज्यों में मॉक ड्रिल कराने का निर्देश

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। भारत ने इस हमले के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान पर बैक-टू-बैक कई कड़े फैसले लिए हैं। इसी बीच गृह मंत्रालय ने सुरक्षा मामले को ध्यान में रखते हुए 7 मई को देश के सभी राज्यों में मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया है।
May 05, 2025, 6:57 PM IST

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर PMO में आज कई अहम बैठकें निर्धारित

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आज प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में कई अहम बैठकें आयोजित की जाएंगी। इंडिया टुडे के सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों का उद्देश्य जमीनी हालात की समीक्षा करना और अब तक हुई प्रगति का आकलन करना है। बैठकों के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ आगे की रणनीति और कार्रवाई पर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार इस हमले को लेकर गंभीर है और स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।
May 05, 2025, 5:12 PM IST
दिल्ली

नई आपराधिक कानूनों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की समीक्षा बैठक

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय (MHA) में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। गृह मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को नए प्रावधानों की समुचित ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया। बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा भी उपस्थित रहे।
May 05, 2025, 4:40 PM IST
तेलंगाना

हैदराबाद में मिस वर्ल्ड 2025 की तैयारी तेज, सीएम रेवंत रेड्डी ने की समीक्षा बैठक

तेलंगना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कमांड कंट्रोल सेंटर में अधिकारियों के साथ मिस वर्ल्ड-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस बैठक में सीएम रेवंत रेड्डी के साथ-साथ मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, मुख्यमंत्री के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी, मुख्य सचिव रामकृष्ण राव, डीजीपी जितेंद्र और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
May 05, 2025, 3:39 PM IST

पाकिस्तान में सिर्फ 4 दिन का गोला-बारूद बचा!

पाकिस्तान में सिर्फ 4 दिन का गोला-बारूद बचा, गरीबी के चलते यूक्रेन को हथियार बेचना पड़ा महंगा
May 05, 2025, 3:38 PM IST

'सांप्रदायिक हिंसा करने की बजाय कृपया सीमा का ध्यान रखें'

सांप्रदायिक हिंसा करने की बजाय कृपया सीमा का ध्यान रखें। कृपया भारत का ध्यान रखें। हम भारत से प्यार करते हैं, कृपया भारत को किसी भी आपदा से बचाएं: सीएम ममता बनर्जी
May 05, 2025, 3:37 PM IST

समय रैना और चार अन्य को समन जारी

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना और चार अन्य को समन जारी किया है और उन्हें दिव्यांग व्यक्तियों के खिलाफ उनकी कथित असंवेदनशील टिप्पणियों के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।
May 05, 2025, 3:36 PM IST

'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन'

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन: पीएम मोदी से बोले पुतिन।
May 05, 2025, 2:35 PM IST

वक्फ (संशोधन) अधिनियम की याचिकाओं की सुनवाई सुनवाई 15 मई के लिए स्थगित

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के समक्ष सुनवाई 15 मई के लिए स्थगित कर दी है।
May 05, 2025, 2:18 PM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जनहित याचिका को खारिज किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता का आरोप लगाते हुए दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने केंद्र सरकार को इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा पेश करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद अब यह मामला खारिज हो गया है। याचिका में दावा किया गया था कि राहुल गांधी भारत के साथ-साथ ब्रिटेन के भी नागरिक हैं, इसलिए वह संविधान के अनुच्छेद 84 (ए) के तहत चुनाव लड़ने के अयोग्य हैं।
May 05, 2025, 2:13 PM IST

5 याचिकाओं पर आज SC में सुनवाई हो रही

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की।
May 05, 2025, 2:03 PM IST

Met Gala 2025: कब और कहां हो रहा है मेट गाला 2025?

Met Gala 2025: कब और कहां हो रहा है मेट गाला 2025? बॉलीवुड के कौन से स्टार्स इवेंट में हो रहे हैं शामिल?
May 05, 2025, 2:03 PM IST

शुभमन गिल होंगे टेस्ट में बुमराह की जगह भारत के उपकप्तान?

शुभमन गिल होंगे टेस्ट में बुमराह की जगह भारत के उपकप्तान? कप्तान रोहित शर्मा का क्या होगा
May 05, 2025, 2:03 PM IST

पाकिस्तान में सिर्फ 4 दिन का गोला-बारूद बचा

Explainer: पाकिस्तान में सिर्फ 4 दिन का गोला-बारूद बचा, गरीबी के चलते यूक्रेन को हथियार बेचना पड़ा महंगा
May 05, 2025, 2:02 PM IST

गरज के साथ बारिश हो सकती है...

उत्तर-पश्चिम भारत में, मुख्य रूप से पश्चिमी विक्षोभ के कारण, गरज के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हम गुजरात और राजस्थान के उत्तरी भाग में दो दिनों तक भारी बारिश की भी उम्मीद कर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में, हम अगले दो दिनों तक 30-40 किमी/घंटा की गति से हवा के साथ हल्की बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।
May 05, 2025, 11:37 AM IST

राफेल का इस्तेमाल कार्रवाई के लिए कब होगा?

राफेल कोई खिलौना नहीं है। मैं असली राफेल को यहां नहीं ला सकता और न ही उसके पास जा सकता हूं। राफेल बहुत मजबूत है और देश की जनता को इस पर भरोसा है। मैंने तो सिर्फ प्रतीकात्मक तौर पर यह बात सामने रखने की कोशिश की है कि राफेल का इस्तेमाल कार्रवाई के लिए कब होगा: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
May 05, 2025, 9:56 AM IST

आपके शहर में आज किस रेट पर बिक रहा है गोल्ड? जानें भाव

Gold Rate Today: क्या है आज सोने-चांदी का भाव? देखें आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा है गोल्ड
May 05, 2025, 9:56 AM IST

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर ट्रंप की स्ट्राइक

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर ट्रंप की स्ट्राइक, विदेशी फिल्मों को देना होगा 100% टैरिफ, हॉलीवुड को होगा नुकसान?
May 05, 2025, 9:55 AM IST

पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर से पांच आईईडी बरामद

पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरि मारोटे गांव में एक ठिकाने का भंडाफोड हुआ है,जिसमें पांच आईईडी बरामद हुए हैं, पुंछ पुलिस ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।
May 05, 2025, 9:20 AM IST

जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने कानपुर में मचाई तबाही

Kanpur news today: जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने कानपुर के इस इलाके में मचाई तबाही, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
May 05, 2025, 9:20 AM IST

SRH vs DC: हैदराबाद-दिल्ली के मैच में कौन जीतेगा?

SRH vs DC: हैदराबाद-दिल्ली के मैच में कौन जीतेगा? हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी
May 05, 2025, 9:19 AM IST

बाबिल खान की वीडियो कॉन्ट्रोवर्सी पर मां ने जारी किया बयान

बाबिल खान की वीडियो कॉन्ट्रोवर्सी पर मां ने जारी किया बयान, लिखा- 'मुश्किल भरे दिन हैं'
May 05, 2025, 9:19 AM IST

राजस्थान के 10 जिलों में 'Tornado' की आशंका, जानिए अपडेट

Weather: राजस्थान के कई जिलों में आंधी-तूफान,10 जिलों में 'Tornado' की आशंका, जानिए कैसे करें बचाव?
May 05, 2025, 9:18 AM IST

शांति की अपील पर ट्रोल हुईं हिमांशी, NCW ने अपनाया सख्त रूख

शांति की अपील पर ट्रोल हुईं विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी, सपोर्ट में उतरी महिला आयोग, NCW ने अपनाया सख्त रूख
May 05, 2025, 9:18 AM IST

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का दिन

वक्फ अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली 5 याचिकाओं पर आज SC में सुनवाई होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+