बाबिल खान की वीडियो कॉन्ट्रोवर्सी पर मां ने जारी किया बयान, लिखा- 'मुश्किल भरे दिन हैं'
Babil Khan Family Issues Statement: दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान का बीते दिन वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो रोते-बिलखते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में उन्होंने अनन्या पांडे और बालीवुड इंडस्ट्री के बारे में कुछ उल्टा सीधा बोलते नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने ये वीडियो हटा दिया था। अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया। वीडियो के आते ही सोशल मीडिया यूजर्स को बाबिल की चिंता सताने लगी। हालांकि कहा ये भी जा रहा था कि ये बाबिल की फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा है।
अब इस पूरे मामले में बाबिल की मां सुतपा सिकदर ने बयान जारी किया है। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा, बीते कुछ सालों में बाबिल को उनके मेंटल हेल्थ के विचारों पर और उनके काम के लिए खूब प्यार मिला है। सराहना भी मिली है। दूसरों की तरह बाबिल के भी मुश्किल भरे दिन हो सकते हैं। आज ऐसा ही एक दिन था। उनके सभी चाहने वालों को हम भरोस दिलाते हैं कि वो सेफ हैं और जल्द ही बेहतर होंगे।

सुतपा ने आगे लिखा, जो वीडियो उनके अकाउंट से पोस्ट हुआ, उसे लोगों ने गलत समझा है। इस वीडियो में बाबिल अपने दोस्तों की तारीफ कर रहे थे। जो इंडियन सिनेमा को अच्छा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव, अर्जुन कपूर और अरिजीत सिंह जैसे आर्टिस्ट का जिक्र कर उनकी तारीफ कर थे। वो ईमानदार लोग जो इंडस्ट्री की तरफ लोगों को भरोसा वापस ला रहे हैं। मीडिया और दर्शकों से हम रिक्वेस्ट करते हैं कि उनके शब्दों को गलत ना समझें।
बता दें, वीडियो में बाबिल खान ने 'अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और आदर्श गौरव जैसे लोगों के नाम लिए हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी के अलावा और भी बहुत सारे नाम हैं। बालीवुड बहुत ही गंदा और रूड है। बॉलीवुड सबसे ज़्यादा नकली, सबसे नकली, सबसे नकली इंडस्ट्री है जिसका मैं कभी हिस्सा रहा हूँ। लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं जो चाहते हैं कि बॉलीवुड बेहतर हो (मुस्कुराते हुए)...मुझे आपको और भी बहुत कुछ दिखाना है, बहुत कुछ मतलब बहुत कुछ। मेरे पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है। इसके बाद वो फूट फूट कर रोने लगते हैं। हालांकि वीडियो में बाबिल ने ऐसे कई सारे शब्द बोले हैं, जो हम अपनी रिपोर्ट में नहीं लिख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications