एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर ट्रंप की स्ट्राइक, विदेशी फिल्मों को देना होगा 100% टैरिफ, हॉलीवुड को होगा नुकसान?
Trump 100% tariff: डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, वो लगातार नए नए फैसले ले रहे हैं। उनको कुछ फैसले दुनिया को चौंका रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 100% टैरिफ का ऐलान किया है। अमेरिका में रिलीज होने वाली सभी विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा। इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर दी है।
ट्रंप ने ये कदम अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री को रिवाइव (पुनर्जीवित) करने के लिए उठाया है। उन्होंने कॉमर्स डिपार्टमेंट और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (US Trade Representative ) को अमेरिका के बाहर निर्मित सभी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिकृत किया है। हालांकि ये कैसे लागू होगा इसकी किसी प्रकार की कोई डिटेल बाहर नहीं आई है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री बहुत तेजी से खत्म हो रही है। यह दूसरे देशों का सम्मिलित प्रयास है। इसलिए यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। यह बाकी सब चीजों के अलावा प्रोपगैंडा भी है। दूसरे देश हमारे यहां के फिल्म प्रोड्यूसर्स और स्टूडियोज को अमेरिका से बाहर खींचने की कोशिश कर रहे हैं। हॉलीवुड और यूएसए की इंडस्ट्री बर्बाद हो रही हैं। इसलिए मैं अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की प्रोसेस को शुरू करने के लिए अधिकार दे रहा हूं। ट्रंप ने डॉमेस्टिक फिल्म मेकिंग पर जोर देते हुए कहा, हम चाहते हैं कि फिल्में फिर से अमेरिका में बनाई जाएं। बता दें, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फिल्म और टेलीविजन का प्रोडक्शन पिछले दशक में लगभग 40% कम हो गया है।
द गार्डियन में छपी रिपोर्ट की माने तो अमेरिकी फिल्म इडंस्ट्री पहले से ही बुरे संकट से गुजर रही है। उस पर टैरिफ का भी प्रभाव है। इसकी वजह चीन है। क्योंकि उसने अप्रैल में ट्रंप को जवाब देते हुए अपने देश में अमेरिकी फिल्मों का कोटा कम कर दिया था। बता दें, अमेरिका के बाद चीन ही दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म मार्केट है। चीन में भारतीय फिल्मों को भी खूब देखा जाता है।
इनपुट- रायटर्स












Click it and Unblock the Notifications