IOA अध्यक्ष पद की दौड़ में राजीव मेहता, हल्द्वानी की मिट्टी से खेल प्रशासन के शिखर तक लंबा रहा है सफर

उत्तराखंड के हल्द्वानी से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशासन में अपनी पहचान बना चुके राजीव मेहता एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनके सफर की कहानी लंबी है और अब एक और उपलब्धि उनके कदम चूम सकती है। वह भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं।

उन्होंने अलग-अलग खेल संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और भारतीय खेल व्यवस्था में अपनी भूमिका मजबूत की। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के महासचिव से लेकर एशियाई तलवारबाजी महासंघ के महासचिव तक का उनका सफर प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से भरा रहा है। अब वह भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Rajeev Mehta

IOA अध्यक्ष के लिए भरा पर्चा

राजीव मेहता भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। 5 दिसंबर 2026 को होने वाले चुनाव में उनका मुकाबला गगन नारंग और वीरेंद्र सचदेवा से है।

मेहता राष्ट्रीय खेल महासंघों को मजबूत करने और भारत में ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहते हैं। आठ साल तक आईओए के महासचिव रहने और एशियाई खेल प्रशासन में जिम्मेदारी निभाने का उनका अनुभव इस चुनाव में काफी अहम भूमिका निभा सकता है। हल्द्वानी से शुरू हुआ राजीव मेहता का सफर अब भारतीय ओलंपिक संघ के शीर्ष पद तक पहुंचने की दिशा में है। 5 दिसंबर का चुनाव होना है।

उत्तराखंड से शुरू हुआ खेल प्रशासन का सफर

राज्य गठन के बाद उन्होंने उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वह उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे। हॉकी इंडिया में उन्होंने एसोसिएट उपाध्यक्ष के तौर पर काम किया। राज्य स्तर पर काम करने के बाद उनका सफर देश के सबसे बड़े ओलंपिक संगठन तक पहुंचा।

Rajeev Mehta

आठ साल तक भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव रहे

राजीव मेहता के करियर का बड़ा पड़ाव वर्ष 2014 में आया, जब वह भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव चुने गए। उन्होंने 2014 से 2022 तक लगातार आठ साल इस पद पर काम किया। यह भारतीय खेल प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है।

इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय खेल महासंघों, राज्य ओलंपिक संघों और अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं के साथ काम करने का अवसर मिला। ओलंपिक से जुड़े प्रशासनिक कामकाज और विभिन्न खेल संगठनों के बीच तालमेल बनाने का अनुभव भी उनके इसी कार्यकाल का हिस्सा रहा। इसी अनुभव के आधार पर उनको IOA अध्यक्ष की दावेदारी में आगे माना जा रहा है।

Rajeev Mehta

एशियाई खेल प्रशासन में भी बनाई पहचान

दिसंबर 2024 में राजीव मेहता को फेंसिंग कॉन्फेडरेशन ऑफ एशिया का महासचिव चुना गया। इस पद पर उनकी नियुक्ति भारतीय खेल प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। संगठन के 2024 से 2028 तक के कार्यकाल में वह महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस महासंघ में 40 से ज्यादा देश शामिल हैं।

इसके अलावा वह फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव भी हैं। घरेलू स्तर पर तलवारबाजी के विकास और एशियाई स्तर पर इस खेल के प्रशासन से जुड़ी भूमिका उनके अनुभव को और बड़ा बनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+