Weather: राजस्थान के कई जिलों में आंधी-तूफान,10 जिलों में 'Tornado' की आशंका, जानिए कैसे करें बचाव?
Weather Updates: गर्मी से तप रहे राजस्थान के कई जिलों में सोमवार सुबह से तूफानी बारिश हो रही है, राज्य के 10 जिलों में तो बवंडर की आशंका है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में अलर्ट है, उनके नाम हैं बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालौर।
क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इन सभी जिलों में आंधी-पानी की आशंका है और इसलिए सभी के लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम का अपडेट जरूर लें।

कई जिलों में भारी बरसात की वजह से जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए और ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिसके कारण कई जगहों पर बत्ती भी गुल है, लोग काफी परेशान हैं।
'7 मई तक भारी आंधी-तूफान आने की आशंका'
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने एक दिन पहले कहा था कि एक पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में मध्य पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय है, जिसकी वजह से द.-प. राजस्थान के कुछ भागों में 7 मई तक भारी आंधी-तूफान आने की आशंका है और इसलिए सभी को सचेत रहने की जरूरत है। इस दौरान 40-50Kmph की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान जताया गया था।
अगले तीन दिनों तक राज्य में हीटवेव की कोई आशंका नहीं
तो वहीं आईएमडी के मुताबिक आज अजमेर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम के बदले रूप की वजह से 7 मई तक राज्य में हीटवेव की कोई आशंका नहीं है।
क्या होता है बवंडर? (Weather)
आपको बता दें कि बवंडर को अंग्रेजी में 'टॉरनेडो' कहते हैं, ये बहुत तेज घूमने वाला वायु का गोला होता है,जो कि घूमते-घूमते बादलों से जमीन तक पहुंचता है। इसकी स्पीड करीब 300 से 500 किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है, ये जब धरती पर पहुंचता है भारी तूफान में तब्दील हो जाता है। इस दौरान ओलावष्टि, भारी बारिश और तेज हवाएं चलती हैं।
टॉरनेडो से बचाव के उपाय (Weather)
- अगर आप भीषण बारिश में फंसते हैं तो सबसे पहले आप किसी मजबूत दीवार के पास खड़े हो जाएं।
- खिड़की -दरवाजों से काफी दूर रहें, वरना इनके टूटने से आपको चोट लग सकती है।
- मौसम ऐप्स से अपडेट लेते रहें, स्थानीय चेतावनियों पर ध्यान दें।
- कार में हों तो बाहर निकलें, ये असुरक्षित हो सकता है।
- इमरजेंसी किट तैयार रखें - टॉर्च, रेडियो, पानी, दवाइयां और जरूरी कागजात साथ रखें।
- भूलकर भी किसी बिजली के खंभे के नीचे ना खड़े रहें।












Click it and Unblock the Notifications