Met Gala 2025: कब और कहां हो रहा है मेट गाला 2025? बॉलीवुड के कौन से स्टार्स इवेंट में हो रहे हैं शामिल?

Met Gala 2025: दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट 'मेट गाला 2025' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये खास इवेंट आज यानी 5 मई 2025 (सोमवार) से शुरू हो चुका है। ऐसे में पूरी दुनिया से सभी बड़े सेलेब इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

'मेट गाला 2025' की हुई शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल मां बनने जा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी 'मेट गाला 2025' में शामिल होंगी। कियारा आडवाणी प्रेग्नेंसी में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा पॉपुलर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी इस इवेंट में डेब्यू करेंगे।

Met Gala 2025

कब और कहां हो रहा है 'मेट गाला 2025'?

-हर साल की तरह इस बार भी बहुत ही बड़े और ग्रैंड लेवल पर 'मेट गाला 2025' इवेंट का आयोजन किया गया है। मेट गाला 2025 का आयोजन आज यानी 5 मई 2025 से शुरू हो गया है। इस बार ये इवेंट मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित किया गया है।

-इस इवेंट की थीम की बात करें तो इस बार 'मेट गाला 2025' की थीम सुपरफाइन टेलरिंग ब्लैक स्टाइल है। इस साल का इवेंट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के स्प्रिंग शो को चिह्नित करेगा। इसके अलावा ब्लैक फैशन और कल्चर को बढ़ावा देगा।

कहां देख सकेंगे 'मेट गाला 2025'?

-आपको बता दें कि 'मेट गाला 2025' को वोग द्वारा मैनेज किया जा रहा है। इस बार मेट गाला 2025 के इवेंट को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें उनका यूट्यूब चैनल भी शामिल है। इवेंट का रेड कारपेट आगामी 6 मई 2025 को शाम 6 बजे से शुरू होगा।

-जानकारी के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े इस फैशन इवेंट में इस बार बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं।

-आपको बता दें कि मेट गाला की शुरुआत साल 1948 में सोसायटी मिडनाइट सपर के रूप में हुई थी और आज के समय में ये दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट बन गया है। बड़े-बड़े सेलेब्स इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+