SRH vs DC: हैदराबाद-दिल्ली के मैच में कौन जीतेगा? हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी

SRH vs DC Head to head: आईपीएल में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। दोनों टीमों के पास अच्छे प्लेयर्स हैं लेकिन हैदराबाद ने निराश करने वाला काम किया है। शुरुआत में धमाल मचाने के बाद दिल्ली ने भी कुछ वही किया और अब तालिका में नीचे चली गई।

दिल्ली के पास प्लेऑफ़ में जाने का मौका है लेकिन इसके लिए उनके खेल में निरन्तरता रहना अहम है। ऐसा नहीं होने पर टीम को नुकसान उठाना पड़ेगा। अक्षर पटेल की टीम इस समय अंक तालिका में 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

srh vs dc

हैदराबाद के पास धमाल मचाने वाले प्लेयर्स हैं लेकिन फायदा नहीं हुआ। इस सीजन हैदराबाद की टीम बाहर है। हालांकि दिल्ली को इस मैच में हार का नुकसान उठाना पड़ेगा। देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स की रणनीति इस मैच में कैसी रहेगी। उससे पहले हेड टू हेड के बारे में जानना अहम है।

SRH vs DC हेड टू हेड

हैदराबाद और दिल्ली के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों में हार और जीत का अंतर ज्यादा नहीं दिखता है। दोनों टीमों ने अब तक कुल 25 मैचों में आमना-सामना किया है। इनमें 13 मुकाबले हैदराबाद ने जीते हैं और 12 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत दर्ज करने का मौका मिला है।

SRH vs DC मैच में कौन जीतेगा

आज के मैच की बात की जाए, तो यहाँ फॉर्म और इस सीजन का प्रदर्शन देखना अहम रहेगा। दिल्ली कैपिटल्स इसमें आगे है और हैदराबाद को नुकसान हो सकता है। इस सीजन दिल्ली के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि मुकाबला उनके पक्ष में जाना चाहिए। 60 फीसदी दिल्ली और 40 फीसदी हैदराबाद के आसार हैं।

पिच की बात करें, तो यहाँ गेंदबाजों के लिए परेशानी है। हैदराबाद में गेंदबाजों को मेहनत करने पर भी पिटाई खानी पड़ती है। ऐसे में पिच तो बैटिंग के लिए मददगार ही होने वाली है। गेंदबाजों को सटीक लाइन और लेंग्थ ही बचा सकती है। मौसम को लेकर कोई परेशानी शायद नहीं होगी। पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+