शुभमन गिल होंगे टेस्ट में बुमराह की जगह भारत के उपकप्तान? कप्तान रोहित शर्मा का क्या होगा
Shubman Gill: इंग्लैंड दौरे के लिए अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति मई के दूसरे सप्ताह में भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर सकती है। इस बीच खबर सामने आई थी कि बुमराह की फिटनेस समस्या को देखते हुए टेस्ट टीम का उपकप्तान बदल दिया जाएगा।
इससे एक चीज और साफ़ हुई कि शायद बुमराह को इंग्लैंड दौरे पर सभी टेस्ट मैचों में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। इस स्थिति में चयन समिति को एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश है, जो सभी मैचों में खेलने के लिए उपलब्ध हो और उसे उपकप्तान भी बनाया जा सके।

बीसीसीआई में मौजूद लोगों की पहली पसंद शुभमन गिल है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार गिल को टेस्ट में उपकप्तानी का जिम्मा दिया जा सकता है। वह अभी युवा हैं और सभी मैचों में खेलने के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। इस कंडीशन में गिल आदर्श चॉइस साबित हो सकते हैं।
Shubman Gill का नाम आगे?
गिल का नाम इसलिए भी सबसे आगे आ रहा है क्योंकि वह टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 में कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में टेस्ट टीम के लीडरशिप ग्रुप में गिल को शामिल करने में कोई परेशानी नहीं चाहिए। आने वाले समय के लिए लीडरशिप ग्रुप तैयार करना है।
Shubman Gill के साथ जुड़ा भविष्य
रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टेस्ट चैम्पियनशिप का नया चक्र शुरू हो रहा है, ऐसे में भविष्य के बारे में भी ध्यान जरुर रखा जाएगा। गौतम गंभीर भी इस तरह के प्लेयर्स के साथ काम करना पसंद करेंगे। टीम इंडिया के लिए अंतिम दो सीरीज अहम रही हैं और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भी काफी महत्वपूर्ण है।
जहाँ तक कप्तान की बात है, तो रोहित शर्मा ने फिर से कप्तानी करने की इच्छा जताई थी और वह बीसीसीआई के टॉप अनुबंध ग्रेड में शामिल हैं। इस स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि इंग्लैंड दौरे पर भी कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी।












Click it and Unblock the Notifications