शांति की अपील पर ट्रोल हुईं शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी, सपोर्ट में उतरी NCW ने अपनाया सख्त रूख

NCW Backs Navy Officer's Widow: नई दिल्ली के नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी की शादी को केवल एक हफ्ता ही हुआ था। दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचे थे, लेकिन 22 अप्रैल को जो हुआ, उसने उनकी दुनिया ही बदल दी।

बाइसारन में हुए आतंकी हमले में विनय को आतंकियों ने नजदीक से गोली मार दी, और हिमांशी की जिंदगी में हमेशा के लिए सूनापन भर गया। इस दुख की घड़ी में भी हिमांशी ने नफरत के खिलाफ आवाज उठाई और देशवासियों से अपील की कि किसी धर्म या समुदाय को निशाना न बनाया जाए। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा, जिसे लेकर अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सख्त रुख अपनाया है।

NCW Backs Navy Officer s Widow

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, महिला आयोग नाराज

हिमांशी के इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया। कई लोगों ने उनके विचारों को लेकर उन्हें निशाना बनाया। इस पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी महिला को उसकी सोच के लिए इस तरह अपमानित करना निंदनीय है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने की नेवी चीफ से मुलाकात, पहलगाम हमले पर रूसी विदेश मंत्री से जयशंकर की बात, पढ़ें बड़े अपडेट्स

महिला आयोग ने किया समर्थन

महिला आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जारी बयान में कहा, "शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जी के निधन के बाद उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल जी के एक बयान को लेकर जिस तरह सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"

आयोग ने यह भी कहा कि किसी महिला के वैचारिक विचारों या निजी जीवन को लेकर उसका अपमान किया जाना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

विचार रखें, लेकिन मर्यादा में

NCW ने यह भी कहा कि अगर किसी को किसी बयान से असहमति है, तो उसे शालीनता और संविधान के दायरे में रहकर जाहिर करना चाहिए। बयान में कहा गया, "राष्ट्रीय महिला आयोग हर महिला की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।"

आतंकी हमले को लेकर दुख भी जताया

महिला आयोग ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह हमला बेहद दुखद है और पूरे देश को इस पर गुस्सा और पीड़ा है। आयोग ने बताया कि आतंकियों ने विनय नरवाल से धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी थी।
ये भी पढ़ें: India-Sri Lanka Security Alert: पहलगाम हमले से जुड़े संदिग्धों की तलाश में कोलंबो एयरपोर्ट पर चेकिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+