Breaking News: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक कल, पहलगाम अटैक-कास्ट सेंसस पर चर्चा होगी

Breaking News LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुंबई में वेव्स शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने लगातार सातवें दिन भी सीजफायर का उल्लंघन किया है। अगर मौसम की बात करें तो पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है, मौसम विभाग ने कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News

LIVE Feed
May 01, 2025, 6:22 PM IST

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक कल

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक कल, पहलगाम अटैक-कास्ट सेंसस पर चर्चा होगी
May 01, 2025, 5:26 PM IST

रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

रक्षा मंत्रालय ने एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) ध्रुव के सेना और वायुसेना संस्करणों को फिर से संचालन के लिए मंजूरी दे दी है। यह फैसला डिफेक्ट इन्वेस्टिगेशन (DI) समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने उपयोगकर्ताओं के साथ मिलकर संचालन फिर से शुरू करने के लिए एक समयबद्ध योजना तैयार की है।
May 01, 2025, 5:25 PM IST

WAVES 2025 में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES 2025) में भारत के मीडिया और मनोरंजन उद्योग को लेकर ऐतिहासिक भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि "जल्द ही हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। इसके साथ ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा मीडिया और मनोरंजन बाजार बनने जा रहा है।"
May 01, 2025, 3:54 PM IST

उपराष्ट्रपति धनखड़ का सख्त बयान

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने कहा, "हाल में हुई यह दुखद घटना मुझे व्यथित करती है। हमें यह मानना चाहिए कि हर व्यक्ति निर्दोष है - लोकतंत्र में निर्दोषिता सर्वोच्च मूल्य है। यहां कोई भी अपराध हो, उससे कानून के मुताबिक निपटा जाना चाहिए। आम आदमी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला अपराध छिपाया नहीं जा सकता।"
May 01, 2025, 3:49 PM IST

WAVES 2025 में मुकेश अंबानी का PM मोदी को संदेश

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES 2025) में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावुक श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ देश के एकजुट संकल्प को दोहराया।
May 01, 2025, 3:46 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम हमले पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम हमले पर सुनवाई से किया इनकार, कहा-'ऐसी याचिका से सुरक्षा बलों का मनोबल ना गिराए'
May 01, 2025, 2:44 PM IST

भारत के चुनाव आयोग ने की तीन नई पहल

भारत के चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों की सटीकता में सुधार लाने के उद्देश्य से तीन नई पहल की हैं। इनमें मतदाता सूचियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपडेट करने के लिए मृत्यु पंजीकरण पर डेटा प्राप्त करना, बीएलओ को मानक पहचान पत्र जारी करना और मतदाता सूचना पर्चियों को अधिक मतदाता-अनुकूल बनाना शामिल है।
May 01, 2025, 2:43 PM IST

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने पदभार संभाला

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख का पदभार संभाला
May 01, 2025, 1:54 PM IST

सुप्रीम कोर्ट का सख्त ऐलान: 'सेना का मनोबल न गिराएं'

सुप्रीम कोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले की न्यायिक जांच की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए सख़्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि "सुरक्षा बलों का मनोबल न गिराएं। सेना और पुलिस देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रही हैं।"
May 01, 2025, 1:00 PM IST

जाति जनगणना पर केंद्र के फैसले पर चिराग पासवान का बयान

केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज स्पष्ट रुख जताया। उन्होंने कहा कि "हमने यह फैसला लिया है और अभी इस पर और काम करना बाकी है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिन पर हमें काम करना है... प्रधानमंत्री निश्चित ही हर उस फैसले को लेंगे, जो देश की भावनाओं से जुड़ा हुआ है।"
May 01, 2025, 12:54 PM IST

जाति जनगणना पर केंद्र के फैसले पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "सामाजिक कल्याण की योजनाएं बनाने के लिए सही आंकड़े जरूरी हो गए हैं। जाति जनगणना जनकल्याण और सामाजिक न्याय की नींव बनेगी..." लेकिन, चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी सिर्फ श्रेय लेने के लिए हो-हल्ला मचा रहे हैं। जब उनकी (कांग्रेस) सरकार थी, तो उन्होंने जाति जनगणना क्यों नहीं कराई?... वे तो जाति आधारित आरक्षण के भी खिलाफ थे... कांग्रेस जनकल्याण के लिए कभी काम नहीं करती, बल्कि सिर्फ वोट बटोरने के लिए करती है। झूठ और फरेब फैलाना उनके डीएनए में है..."
May 01, 2025, 12:32 PM IST

WAVES 2025 में पीएम मोदी ने कहा

WAVES 2025 में पीएम मोदी ने कहा, 'एक अरब से अधिक आबादी वाला भारत, एक अरब से अधिक कहानियों की धरती भी है।'
May 01, 2025, 12:24 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में WAVES Summit 2025 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025' (WAVES 2025) में सभी कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और रचनात्मक विचारकों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, "आज, 100 से अधिक देशों के कलाकारों, नवप्रवर्तकों, निवेशकों और नीति निर्माताओं ने यहाँ एक छत के नीचे एकत्रित होकर प्रतिभा और रचनात्मकता के वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रखी है। WAVES एक ऐसा वैश्विक मंच है, जो हर कलाकार और सृजनकर्ता का है।"
May 01, 2025, 12:16 PM IST

अमृतसर में बीएसएफ-पंजाब पुलिस का बड़ा अभियान, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने अमृतसर जिले के भरोपाल गांव के नजदीक एक बड़े हथियारों के जखीरे को बरामद किया। यह ऑपरेशन कल शाम को अंजाम दिया गया था।
May 01, 2025, 11:11 AM IST

पाकिस्तानी नागरिकों को भारत ने दी राहत

पाकिस्तानी नागरिकों को भारत ने दी राहत, देश छोड़ने के लिए बढ़ाई गई समय सीमा
May 01, 2025, 9:37 AM IST

'जाति आधारित जनगणना की मांग लंबे समय से थी'

जाति आधारित जनगणना की मांग लंबे समय से की जा रही है, क्योंकि इससे समाज के विभिन्न वर्गों की संरचना को समझने और नीति-निर्धारण में सहायता मिलती है। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है। मैं व्यक्तिगत रूप से, राज्य सरकार और एनसीपी के स्तर पर, इस निर्णय के लिए पीएम मोदी, अमित शाह और पूरे मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त करता हूं:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार
May 01, 2025, 9:36 AM IST

'LPG से लेकर रेलवे टिकट तक', आज से बदल गए ये खास नियम

New Rules: 'LPG से लेकर रेलवे टिकट तक', आज से बदल गए ये खास नियम
May 01, 2025, 9:36 AM IST

Aishwarya Rai: अपनी बॉडी को लेकर ये क्या बोल गईं ऐश्वर्या?

Aishwarya Rai Body: अपनी बॉडी को लेकर ये क्या बोल गईं ऐश्वर्या राय? बिकिनी पहनने पर किया बड़ा खुलासा
May 01, 2025, 9:35 AM IST

May Vrat Tyohar 2025: जानिए कब है वट सावित्री व्रत?

May Vrat Tyohar 2025: यहां देखें मई महीने के व्रत-त्यौहर की लिस्ट, जानिए कब है वट सावित्री व्रत?
May 01, 2025, 9:35 AM IST

महाराष्‍ट्र कब और कैसे बना एक राज्‍य?

Maharashtra Day 2025: महाराष्‍ट्र कब और कैसे बना एक राज्‍य? जानें इतिहास और भेजें ये प्‍यार भरे संदेश
May 01, 2025, 9:35 AM IST

क्या आज बैंक खुले हैं? चेक करें मई महीने की हॉलीडे लिस्ट

Bank Holidays: क्या आज बैंक खुले हैं? यहां चेक करें मई महीने की हॉलीडे लिस्ट
May 01, 2025, 9:34 AM IST

Labour Day 2025: 1 मई को ही क्यों मनाते हैं 'मजदूर दिवस'?

Labour Day 2025: 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है 'मजदूर दिवस'? क्या है इसका महत्व और उद्देश्य?
May 01, 2025, 9:34 AM IST

पाकिस्तान ने लगातार सातवें दिन की LoC पर फायरिंग

J&K News: पाकिस्तान ने लगातार सातवें दिन की LoC पर फायरिंग, इन इलाकों को कर रहा टारगेट, क्या है हालात
May 01, 2025, 9:34 AM IST

Labour Day 2025: 'जो पसीने से सींचे धरती ,वही है असल शिल्पी'

Happy Labour Day 2025: 'जो पसीने से सींचे धरती ,वही है असल शिल्पी', मजदूर दिवस पर लोगों के भेजें ये खास संदेश
May 01, 2025, 9:33 AM IST

'बाबरी की ईंट पाक सेना रखेगी', कौन है पलवशा मोहम्मद जई खान?

कौन है पलवशा मोहम्मद जई खान? जिसने कहा- 'बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना रखेगी', Video देख भड़क उठे लोग
May 01, 2025, 9:33 AM IST

सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए अब क्या हो गई कीमत?

LPG Price: मई महीने के पहले दिन मिली खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए अब क्या हो गई कीमत?
May 01, 2025, 9:32 AM IST

Raid 2 Release: अजय देवगन की 'रेड 2' हुई रिलीज

Raid 2 Release: अजय देवगन की 'रेड 2' हुई रिलीज, क्या तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड्स?
May 01, 2025, 9:32 AM IST

महीने के पहले दिन एक मई को किस भाव पर बिक रहा है सोना

Gold Rate Today: महीने के पहले दिन एक मई को किस भाव पर बिक रहा है सोना, 10 बड़ें शहरों का गोल्ड रेट?
May 01, 2025, 9:30 AM IST

वेव्स शिखर सम्मेलन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में वेव्स शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, यह सम्मेलन 4 मई तक चलेगा। वेव्स में दुनिया भर से रचनात्मक पेशेवर, निवेशक, स्टार्टअप्स और तकनीकी एंटरप्रेन्योन्स भाग ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+