Om Box Office Collection Day 7: धनुष की 'ओम' ने 7 दिनों में कमाए 111 करोड़, तोड़े कई रिकॉर्ड

Om Box Office Collection Day 7: धनुष, ममूटी और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'ओम' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस तमिल जासूसी एक्शन थ्रिलर को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन से ही कमाई की रफ्तार बनाए रखी है। अब 7 दिनों के अंदर फिल्म ने दुनियाभर में 111 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

धनुष की फिल्म ने मचाया गदर
इतना ही नहीं 'ओम' एक्टर धनुष की दुनिया भर में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने उनकी चर्चित फिल्म 'रांझणा' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की सफलता के साथ धनुष ने बॉक्स ऑफिस के एक और बड़े रिकॉर्ड में चियान विक्रम को पछाड़ दिया है।

om box office

'ओम' का 7वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'ओम' ने रिलीज के 7वें दिन यानी 26 नवंबर 2026 को भारत में 5,893 शोज के जरिए 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तमिल वर्जन ने 3,170 शोज से 2.35 करोड़ रुपये कमाए जबकि तेलुगू में 1,602 शोज के जरिए 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। हिंदी वर्जन की बात करें तो 1,121 शोज से फिल्म ने 25 लाख रुपये जुटाए।

-इसके साथ ही फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 69.30 करोड़ रुपये पहुंच गया है जबकि ग्रॉस कमाई 80.35 करोड़ रुपये हो चुकी है। विदेशों में भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 7वें दिन ओवरसीज मार्केट से 50 लाख रुपये कमाने के बाद इसका विदेशी ग्रॉ कलेक्शन 30.75 करोड़ रुपये हो गया है।

दुनियाभर में 111 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

भारत और विदेशों में हुई कमाई को मिलाकर 'ओम' का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 111.10 करोड़ रुपये हो गया है। 7वें दिन फिल्म ने प्रति शो औसतन 6,363 रुपये की कमाई दर्ज की। रिलीज के पहले सप्ताह में फिल्म का यह प्रदर्शन धनुष के करियर के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।

धनुष ने चियान विक्रम को छोड़ा पीछे

'ओम' की सफलता के बीच धनुष ने पोस्ट कोविड दौर में कॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। उनकी फिल्मों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1,034.72 करोड़ रुपये हो गया है। इस आंकड़े के साथ उन्होंने चियान विक्रम को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी फिल्मों की कुल कमाई 1,030.90 करोड़ रुपये बताई गई है।

फिल्म 'ओम' की कहानी क्या है?

-फिल्म की कहानी एक स्पेशल टास्क फोर्स अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक खतरनाक नेटवर्क को खत्म करने के लिए अपने एजेंट को गुप्त मिशन पर भेजता है। इस मिशन के दौरान कई रोमांचक मोड़ सामने आते हैं, जो कहानी को एक्शन और सस्पेंस से भर देते हैं।

-फिल्म में धनुष पलानीवेल, ममूटी बर्मा कार्तिकेयन और साई पल्लवी एएसपी नित्या रेड्डी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं श्रीलीला रोजा की भूमिका निभा रही हैं। इनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, इंद्रांस और संजय स्वरूप भी फिल्म का हिस्सा हैं।

200 करोड़ रुपये के बजट में बनी है 'ओम'

'ओम' का निर्माण धनुष, श्रद्धा अग्रवाल और अजमत जगमग ने मिलकर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है। तमिल के अलावा इसे कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। फिल्म की मौजूदा बॉक्स ऑफिस रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में इसकी कमाई पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+