LPG Price: मई महीने के पहले दिन मिली खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए अब क्या हो गई कीमत?
LPG Price: मई महीने की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है, दरअसल इंडियन ऑयल ने आज एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। उसने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 17 रु की कटौती कर दी है, जिसके बड़ी राहत मिली है।
इस कटौती के बाद जो सिलेंडर अभी तक दिल्ली में दिल्ली में 1762 रुपये में मिल रहा था, वो अब 1742 रु में मिलेगा। नई कीमतें आज से लागू भी हो गई हैं।

नए बदलाव के बाद 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम चार महानगरों में निम्नलिखित है...
- दिल्ली-1742 रु
- मुंबई- 1696 रु
- कोलकाता -1851 रु
- चेन्नई- 1904 रु
घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं (LPG Price)
हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। मालूम हो कि 8 अप्रैल को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद अब 14 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 853 रुपये हो गया था।
चारों महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत निम्नलिखित है(LPG Price)
- दिल्ली में 853 रुपए
- कोलकाता में 879 रुपए
- मुंबई में 852.50 रुपए
- चेन्नई में 870.50 रुपए
घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में अंतर
- घरेलू सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू खाना पकाने के लिए किया जाता है।
- आमतौर पर ये सिलेंडर 14.2 किलोग्राम के होते हैं।
- कुछ क्षेत्रों में 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर भी मिलते हैं।
- इन पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- ये आम तौर पर लाल रंग के होते हैं।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Price)
- कमर्शियल एलपीजी सिलेंड रका उपयोग होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, केटरिंग, इंडस्ट्रीज आदि जैसे व्यावसायिक संस्थानों में होता है।
- ये अधिकतर 19 किलोग्राम, 35 किलोग्राम या 47.5 किलोग्राम में आते हैं।
- इसमें किसी प्रकार की सब्सिडी नहीं मिलती है।
- ये आम तौर पर नीले या ग्रे होते हैं।
क्या पेट्रोल के दाम भी बढ़े हैं?
नहीं पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है,इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में लंबे वक्त से चेंज नहीं हुए है,जिसकी वजह से आम आदमी को राहत है। मार्च 2024 में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में परिवर्तन देखा गया था।
शहर -पेट्रोल -डीजल
- दिल्ली- 94.72 - 87.62 रु
- मुंबई -103.44- 89.97रु
- कोलकाता- 103.94 -90.76रु
- चेन्नई -100.85 -92.44रु
- बेंगलुरु- 102.86- 91.02रु












Click it and Unblock the Notifications