J&K News: पाकिस्तान ने लगातार सातवें दिन की LoC पर फायरिंग, इन इलाकों को कर रहा टारगेट, क्या है हालात

Pakistan violates ceasefire: जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान लगातार नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी कर रहा है। पाकिस्तान ने आज एक मई को सातवें दिन लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना बिना किसी उकसावे के एलओसी पार जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रहे हैं। भारतीय सेना उनको मजबूती से जवाब दे रही है।

भारतीय सेना ने कहा, 30 अप्रैल-01 मई 2025 की रात के दौरान, पाकिस्तानी सेना कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया है। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के 48 पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं।

Pakistan violates ceasefire

Take a Poll

इससे पहले भारत ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर बिना उकसावे के गोलीबारी के बाद संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के जवाब में भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के तुरंत बाद से ही 24 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी सैनिक नियंत्रण रेखा पर विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं।

Loc पर फायरिंग को लेकर भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आर्मी को चेताया

पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी के बाद भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMOs) ने हॉटलाइन पर बात की है। बातचीत के दौरान, भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि Loc पर फायरिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई, जिसमें सीमा पार संबंधों के मद्देनजर पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं।

पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर हुई CCS की बैठक में 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में समग्र सुरक्षा स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+