Happy Labour Day 2025: 'जो पसीने से सींचे धरती ,वही है असल शिल्पी', मजदूर दिवस पर लोगों के भेजें ये खास संदेश
Happy Labour Day 2025: हर वर्ष 1 मई को दुनिया भर में 'मजदूर दिवस' या 'लेबर डे' मनाया जाता है, आज के दिन का मकसद श्रमिकों को उनके हक के प्रति जागरूक करना है औैर साथ ही लोगों को ये भी समझाना है कि समाज के निर्माण में एक श्रमिक कितना अहम रोल निभाता है। आज के दिन कई स्थानों पर रैलियां, प्रदर्शन और संगोष्ठियां की जाती हैं।
अगर आप इस तरह के किसी आयोजन का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं तो आप निराश ना हों, आप अपने सुंदर संदेशों के जरिए लोगों को आज के दिन के महत्व और उद्देश्य को समझा सकते हैं और एक समझदार नागरिक के रूप में देश के प्रति अपना कर्तव्य निभा सकते हैं।यहां हम लाए हैं ऐसे ही बधाई संदेश, जो आप अपने करीबियों को भेज सकते हैं।

मजदूर दिवस की शुभकामनाएं (Labour Day Wishes)
- देश के निर्माण में एक मजदूर का खून-पसीना लगा होता है, आइए श्रमिकों के विकास के लिए काम करें, मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"
- जो पसीने से सींचे धरती ,वही है असल शिल्पी', मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"
- आप ही असली निर्माता हैं - मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- सभी श्रमिकों को सम्मान और अभिवादन ,मजदूर दिवस मुबारक हो!
- उन्हें सलाम जो मेहनत से दुनिया को जीने लायक बनाते हैं।मजदूर दिवस मुबारक हो!
मजदूर दिवस पर नारे (Labour Day Slogans)
श्रमिकों का अधिकार, देश का आधार, मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जो पसीना बहाते हैं, वही देश बनाते हैं, मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
'मेहनत को मत आंकिए पैसों से', मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हर हाथ को काम ,श्रमिकों को सम्मान। हैप्पी मई डे!
मजदूरों का सम्मान - राष्ट्र की शान। हैप्पी मई डे!
'एक अकेला थक जाएगा' (Labour Day Songs)
- साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना, मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- हम मेहनतकश इस दुनिया से जब अपना हिस्सा मांगेंगे इक बाग़ नहीं, इक खेत नहीं, हम सारी दुनिया मांगेगे, मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- ' दुनिया में हम आये है , तो जीना ही पड़ेगा ' मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications