Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

May Vrat Tyohar 2025: यहां देखें मई महीने के व्रत-त्यौहर की लिस्ट, जानिए कब है वट सावित्री व्रत?

May Vrat Tyohar 2025: मई का महीना अपने साथ गर्मी और छुट्टी दोनों लाता है। इस बार भी इस महीने में त्योहारों की भरमार है। यहां हम आपके लिए लाए हैं मई महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिसे देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग आसानी से कर सकते हैं।

मई महीने के व्रत- त्‍योहार की लिस्‍ट (May Vrat Tyohar 2025)

  • 1 मई - विनायक चतुर्थी
  • 2 मई- स्‍कंद षष्‍ठी
  • 3 मई- गंगा सप्‍तमी
  • 4 मई- भानु सप्‍तमी
May Vrat Tyohar 2025
  • 4 मई- अग्नि नक्षत्र प्रारंभ
  • 5 मई - सीता नवमी
  • 5 मई - बगलामुखी जयंती
  • 7 मई- त्रिशूर पूरम
  • 8 मई- मोहिनी एकादशी
  • 8 मई- परशुराम द्वादशी
  • 11 मई- नृसिंह जयंती
  • 11 मई- छिन्‍नमस्तिका जयंती
  • 12 मई- बुद्ध पूर्णिमा
  • 12 मई- चित्रा पौर्णमी
  • 13 मई-नारद जयंती
  • 23 मई- अपरा एकादशी
  • 24 मई- प्रदोष व्रत
  • 26 मई-वट सावित्री व्रत
  • 27 मई- शनि जयंती

वट सावित्री व्रत (May 2025 Festival Calender)

इस साल वट सावित्री व्रत 26 मई को रखा जाएगा, सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला ये व्रत उत्तर भारत में काफी प्रचलित है। यह व्रत प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को रखा जाता है।

सुहाग की लंबी आयु के लिए रखा जाता है व्रत

इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और वट (बरगद) वृक्ष की पूजा करती हैं।आपको बता दें कि इस व्रत से सावित्री और सत्यवान की प्रेमकथा जुड़ी हुई है, पौराणिक कथा के मुताबिक सावित्री एक पतिव्रता स्त्री थीं जिन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता से यमराज को भी पराजित कर अपने मृत पति सत्यवान को फिर से जीवनदान दिलवाया।

'वट सावित्री व्रत' बहुत ही प्रभावशाली व्रत है

सावित्री ने जिस स्थान पर तप किया था, वहां वटवृक्ष था, और उसी वृक्ष की छाया में सत्यवान का पुनर्जन्म हुआ था , तभी से यह व्रत 'वट सावित्री व्रत' के नाम से प्रसिद्ध हो गया, जो कि बहुत प्रभावशाली है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+