Aishwarya Rai Body: अपनी बॉडी को लेकर ये क्या बोल गईं ऐश्वर्या राय? बिकिनी पहनने पर किया बड़ा खुलासा
Aishwarya Rai Body: ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। इसके बाद ही ऐश्वर्या राय ने फिल्मों में एक्टिंग करने का फैसला किया था। ऐश्वर्या राय किसी भी मुद्दे पर काफी सोच समझकर अपनी बात सबके सामने रखती हैं।
ऐश्वर्या राय की सुंदर आंखों के दीवाने हैं लोग
इसी समझदारी के चलते ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी खूबसूरती के दुनियाभर में चर्चे होते हैं। दुनिया के हर कोने में रहने वाले लोग ऐश्वर्या राय की सुंदर आंखों के दीवाने हैं। एक समय पर ऐश्वर्या राय को विश्व की सबसे सुंदर महिला भी कहा जाता था।

'बिकिनी राउंड' को ड्रॉप करने का फैसला
-आपको बता दें कि जब मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने कॉम्पीटिशन से स्विमसूट राउंड हटाने का फैसला किया था तो ऐश्वर्या राय की बातों ने सबको इंप्रेस कर दिया था। जब साल 2014 में मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष जूलिया मोर्ले ने 'बिकिनी राउंड' को ड्रॉप करने का फैसला किया था तो ऐश्वर्या राय ने इसका जमकर सपोर्ट किया था।
ऐश्वर्या राय ने कहा- मेरी बीच बॉडी नहीं है
-उस समय ऐश्वर्या राय ने कहा था- जब मैं मिस वर्ल्ड बनी थी तो सभी 87 प्रतिभागियों में मेरी बेस्ट बीच बॉडी नहीं थी। मुझ पर स्विमसूट बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। इसे पहनने के लिए एक परफेक्ट बीच बॉडी की जरूरत होती है। मैं इस बात पर मुहर लगा सकती हूं। हालांकि इसके बावजूद मैंने ये ताज अपने नाम किया था।
-ऐश्वर्या राय ने कहा था- कुछ लोगों का मानना है कि स्विमसूट राउंड काफी जरूरी है। लेकिन ये सच नहीं है। मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता में जरूरी ये है कि आप खुद को लोगों के सामने कैसे पेश करती हैं और आपका आत्मविश्वास कितना स्ट्रॉन्ग है।
ऐश्वर्या राय के एक्टिंग करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय पूर्व मिस वर्ल्ड होने के साथ साथ एक सफल एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने साल 1997 में फिल्म 'इरुवर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड के साथ साथ दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में भी काम किया है।
ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति
ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले मॉडलिंग से ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 828 करोड़ रुपये के आसपास है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के साथ साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट भी करती हैं जिससे उनकी काफी मोटी कमाई होती है।
ऐश्वर्या राय की कमाई
-ऐश्वर्या राय बच्चन कई बड़े ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ऐड करती हैं जिससे उनको सालाना करोड़ों की कमाई होती है। एक फिल्म के लिए वह 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उन्हें सिर्फ ब्रैंड एंडोर्समेंट से ही एक साल में करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है।
-ऐश्वर्या राय बच्चन किसी भी ब्रैंड के एंडोर्समेंट के शूट के लिए एक दिन का 6 से 7 करोड़ रुपये वसूलती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन कई इंटरनेशनल ब्रैंड का चेहरा हैं। इससे उनकी करोड़ों की कमाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications